देशआगर मालवामध्यप्रदेश
ग्रामीण क्षेत्रो में भाजपा प्रत्याशी राणा को मिला रहा भारी जन समर्थन, जगह-जगह किया जा रहा स्वागत
पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार ने भी किया जनसंपर्क
जनमत जागरण @ संजय जैन सुसनेर
विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। विधायक पद प्रत्याशीयो को चुनाव प्रचार भी जोरो पर है। प्रमुख राजनैतिक दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने चुनाव प्रचार में पीछे नही है। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह के द्वारा पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार सहित बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सरकार की योजनाओ व भविष्य में विकास की योजना बता कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की गई। ग्रामीण क्षेत्रो में भाजपा प्रत्याशी राणा को भारी जन समर्थन मिल रहा है। महिलाओं और बुजुर्ग जीत का आशीर्वाद दे रहे है।
लाडली बहना व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर वोट मांग रहे राणा अपने कार्यकाल की उपलब्धियो व विकास कार्यो के चलते भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को राणा ने सुसनेर मण्डल के ग्राम ढाबला, ढाबली, परसुलिया, कजलास, धारूखेड़ी, सिरपोई, अन्तरालिया, देवपुर, पायली, माणा, मोखमपुरा, मोड़ी सहित कई ग्रामीणों क्षेत्रों में जनसंपर्क के माध्यम से अपना प्रचार किया। ग्रामीणों द्वारा भी जगह-जगह प्रत्येक ग्राम में पुष्प मालाओं से स्वागत कर अपना समर्थन दिया।
Details




