देशआगर मालवामध्यप्रदेश

प्रशिक्षण के दूसरे दिन 1000 मतदानकर्मियां ने डाक मतपत्र से दिया अपना मत

नेहरू महाविद्यालय में नव मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरुक

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो

विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु मतदान दलों में संलग्न कार्मिकों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किए जा रहे। मतदान दलों के प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस 1000 मतदानकर्मियों द्वारा पुष्पा कान्वेंट स्कूल आगर में स्थापित सुविधा केन्द्र पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया। जिसमें विधानसभा आगर के 517 मतदानकर्मी एवं विधानसभा सुसनेर के 483 मतदानकर्मी द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

नेहरू महाविद्यालय में नव मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरुक

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय आगर में आज मंगलवार को पहली बार वोट डालने वाले नव मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला स्वीप नोडल श्री ओ पी विजयवर्गीय उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती रेखा गुप्ता ने की महाविद्यालय नोडल श्री संतोष अस्के द्वारा मताधिकार के महत्व के बारे में नव मतदाताओं को अवगत कराया साथ ही महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु संचालित गतिविधियों का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया इस अवसर पर श्री विजयवर्गीय द्वारा युवाओं को स्वयं को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की, साथ ही उपस्थित युवाओं से अपील की गई की आप निर्वाचन के एंबेसडर बनकर अपने-अपने क्षेत्र में 17 नवंबर को प्रातः 7ः00 से शाम 6ः00 तक निष्पक्ष निर्भीक मतदान करवाने में योगदान दें, एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 पहचान दस्तावेजों में से कोई एक लेकर मतदान केंद्र पर जाएं । इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई गई

विधानसभा निर्वाचन-2023व्यय प्रेक्षक ने विधानसभा सुसनेर के अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का प्रथम निरीक्षण किया

व्यय प्रेेक्षक श्री अनिल शशिधरन (आईआरएस) ने आज 07 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन-2023 अन्तर्गत विधानसभा सुसनेर से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के प्रतिदिन होने वाले खर्चो के संधारित व्यय लेखा का रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय सुसनेर में निरीक्षण किया । व्यय लेखा का द्वितीय निरीक्षण 11 नवम्बर को किया जाएगा एवं तृतीय निरीक्षण 16 नवंबर को किया जाएगा ।

विधानसभा निर्वाचन-2023मतदान दलों को द्वितीय दिवस भी दिया प्रशिक्षण

विधानसभा निर्वाचन-2023 अन्तर्गत विधानसभा सुसनेर एवं आगर में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए गठित मतदान दलों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में दो दिवसीय प्रशिक्षण पुष्पा कान्वेंट स्कूल आगर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों को मतदान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से अवगत करवाकर ईवीएम एवं वीवीपीएटी का संचालन, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वीवीपीएटी मशीनों को आपस में संयोजन करने, मशीनों को प्रारंभ करने की प्रक्रिया, ईव्हीएम मशीन में आने वाले संभावित त्रुटियों को कैसे दूर करना है, के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी मशीन का लाते-ले-जाते समय रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में समझाईश दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों को मतदान शुरू होने के पहले मॉकपोल, इसके पश्चात् वास्तविक मतदान प्रारंभ करने तथा मतदान समाप्ति तक की प्रक्रिया के अलावा मतदान सामग्री को सील करना, विभिन्न घोषणाएं जैसे मतदान के प्रारंभ की घोषणा, मतदान के समाप्ति की घोषणा के संबंध में समझाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!