जब तक लाडली बहनो के खाते में 3 हजार रूपये नहीं आ जाते तब मैं चैन की नींद नही सोउंगा
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सीएम ने की सभा, कांग्रेस पर जमकर बरसे
जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन की रिपोर्ट विधानसभा चुनाव के चलते गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सुसनेर पहुंचे और उन्होने मीडिल स्कूल ग्राउंड में बीजेपी प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह के पक्ष में सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ व दिग्विजय सिंह कहते है की शिवराज सिंह चौहान नाटक करता है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या में नाटक करता हु क्या। सीएम ने कहा की 21 साल की हर बहन के खाते में लाडली बहन योजना का पैसा डाला जाएगा, चाहे उसकी शादी हुई हो या न हुई हो। कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा, कांग्रेस का ही पानी उतर गया है। वे किसानो के कहा से पानी देंगे। सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी पर टिप्पणी करते हुएं कहां की उम्मीदवार ही तस्कर ले आए। सीएम ने ने मंच से ही कांग्रेस प्रत्याशी के अपराधो का बखान भी एक लिस्ट को पढते हुएं किया जो भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह के द्वारा ही सीएम को मंच पर ही दी गई थी। सीएम ने कहा की अखिलेश यादव कहते है कि कांग्रेस बेईमान पार्टी है, चालू पार्टी है, धोखेबाज पार्टी है इसके दोनो नेता अपने बेटे बेटियों को स्थापित करने में लगे है। मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना का भी खुब बखान किया। और कहां की जहां तक जब बहनो के खाते में 3 हजार रूपये नहीं आ जाते तब तक में चैन की नींद नही सोऊंगा। कहा कि आप राणा को जीताने का संकल्प ले, में मेरी लाडली बहनों को लखपति बनाऊंगा। आगे चलकर स्वसहायता समूहो के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही दीदीयो को लखपति बनाने के लिए योजना तैयार की जाएगी। सीएम की सभा में भाजपा नेताओ के साथ ही बडी संख्या में कार्यकर्ता, आम नागरिक व लाडली बहने उपस्थित रही। सुरक्षा के मद्देनजर बडी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

माँ के मंदिर को बगलामुखी लोक के रूप में विकसित करेंग
विधानसभा क्षेत्र सुसनेर में चुनावी सभा को संबोधित करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सुसनेर विधानसभा के अंतर्गत नलखेड़ा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर को बगलामुखी लोक के रूप में विकसित किया जाएगा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सारी सुख सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी।



