देशमध्यप्रदेशशाजापुर

गरीब कल्याण के लिए काम कर रही भाजपा सरकार

कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रोड़ शो में जनता का मिला अपार जनसमर्थन

जनमत जागरण @ शाजापुर ब्यूरो

भाजपा के स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को शाजापुर विधानसभा के मक्सी नगर में भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन में रोड़ शो किया। अपार जनसमर्थ के साथ हुए रोड शो में जगह जगह राष्ट्रीय महासचिव का पूरे नगर में गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की दोपहर 02 बजे श्री विजयवर्गीय हेलीकॉप्टर से मक्सी पहुंचे और हायरसेकेंडरी मैदान से खुली जीप में खड़े होकर रोड़ शो की शुरुआत की। जहा से भी रोड शो निकला आम नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लगभग 45 मिनिट निकले रोड शो में पुरे मक्सी नगर का माहोल भाजपमय हो गया।

रोड़ शो में उनके साथ क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू पटेल भी मौजूद थे। रोड़ शो के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर उनके दुख-दर्द को दूर करने का काम कर रही है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने 1 करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का कार्य किया है।

कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है। भाजपा ने जो कहा वो किया और जो कहेगी उसे समय के साथ पूरा करेगी। मध्यप्रदेश को अब बीमारू नहीं बेमिसाल राज्य के तौर पर जाना जाता है। कांग्रेस ने 15 महीने के शासन में सिर्फ घोटाला ही घोटाल किया और लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। विधानसभा चुनावों में और उसके बाद कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक कमल का फूल खिलाना होगा ,ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य को लेकर हो रहा है। युवाओं, माताओं और किसानों के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। बहन-बेटियों की जिंदगी संवारने का चुनाव है। विकास की रफ्तार को और गति देने का चुनाव है। इसलिए जरुरत है की हम उस सरकार को चुने जो विकास और प्रगति के लिए काम करती हो। गरीब कल्याण और आपके हितों के लिए काम करती हो। इस अवसर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा -व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित, सभा स्थल का भी किया निरीक्षण

आगामी 14 नवंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाजापुर आएंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शाजापुर जिले की तीनों विधानसभाओं सहित आसपास की विधानसभाओं के प्रत्याशी एवं आम जनता इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे शाजापुर के बापू की कुटिया स्थित मैदान में स्पेशल विमान से आयेंगे और यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारिया प्रारंभ हो गई है, जिसके अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सभा कार्यक्रम के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की यह हमारा सौभाग्य है की देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री मोदी शाजापुर आ रहे है और उनके कार्यक्रम की व्यवस्था करने का हमे अवसर प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो ऐसी सभी जिम्मेदार पदाधिकारी चिंता करे और अधिक से अधिक लोग इस गौरवमय कार्यक्रम का हिस्सा बने इसकी योजना बनाएं। बैठक में क्षेत्रीय सांसद महेंदसिंह सोलंकी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन भी मंचासीन रहे। इस अवसर पर व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद बापू कुटिया स्थित सभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!