मध्यप्रदेशआगर मालवादेश

मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य विभाग का एक्शन

दीपावली त्यौहार को देखते हुए खाद्य विभाग व नापतोल विभाग ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों से लिए सैंपल व 6 घरेलू गैस सिलेंडर किये जप्त

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो

दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने सुसनेर नगर में आधा दर्जन से अधिक दुकानों से सैंपल लिए तथा 6 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किया । शनिवार को सुसनेर नगर में खाद्य एवं नापतोल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई । जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एल कुंभकार ने किरन रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भण्डार से खाद्य सामग्री मिठाई बनाने के लिए संग्रहित 13 किलो मावा में से मावा का सैंपल लेकर शेष 12 किलो जप्त किया, कालवा बालाजी रेस्टोरेंट और श्री बालाजी रेस्टोरेंट से एक- एक सेव का सैंपल बीकानेर मिष्ठान भंडार से गुपचुप एवम सोन पपड़ी सहित 5 सैंपल लिए गए।

नापतौल विभाग द्वारा द्वारा 5 प्रतिष्ठान (किरण मिष्ठान भंडार से 2, बालाजी आइसक्रीम एंड टी स्टाल , शर्मा रेस्टोरेंट , बैजनाथ चाय, बालाजी रेस्टोरेंट से एक- एक ) कुल 6 घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग पर जप्त किए। इस दौरान दुकानदारों को नियमों का पालन करने एवं व्यवस्थाओं का सुधार करने हेतु सुधार नोटिस दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!