IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
देशआगर मालवामध्यप्रदेश

दीपावली के दिन बकरी चराने जंगल गई गूंगी-बहरी महिला के साथ किया बलात्कार का प्रयास

करकडिया गांव के ही युवकों ने दिया घटना को अंजाम, घटना के बाद दोनों आरोपित फरार, पुलिस ने किया विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

जनमत जागरण @ सोयतकलां

समीपस्थ ग्राम करकाडिया में दीपावली के दिन जंगल में बकरी चराने गई , गूंगी-बहरी महिला के साथ गांव के ही युवकों ने बलात्कार करने का प्रयास किया । 11 वर्षीय लड़की व उसकी गूंगी-बहरी काकी व उसके परिजनों ने इस आशय की पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया ।

थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि करकडिया गांव के युवकों द्वारा गूंगी-बहरी महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया है । 11 वर्षीय नाबालिक और उसकी गूंगी-बहरी काकी दिपावली के दिन दोपहर 3 बजे बकरी पूजने के बाद जंगल में बकरी चराने के लिए गई थी । दोपहर 5 बजे देवची गाँव के रास्ते नाले के पास पहुँचे तभी गाँव के जसवंत पिता नेन सिंह सोधिया व मुकेश बलाई ने गंदी गाली देकर बोला की मेरे साथ चल तभी जसवंत सौधिया ने धक्का-मुक्की कर नीचे पटक दिया और बलात्कार का प्रयास करने लगे तभी महिला ने आरोपित के हाथ में काट लिया और नाबालिक बालिका चिल्लाने लगी । इसके बाद दोनों आरोपित फरार हो गए । सोमवार को इस घटना की रिपोर्ट दोनों फरियादी और उसके परिजनों ने पुलिस थाना सोयतकलां में लिखवाई है रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में आरोपित जसवंत पिता नेन सिंह सौंधिया व मुकेश बलाई के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया । दोनों आरोपित घटना के बाद फरार है पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *