मामला मुख-बधिर महिला के साथ घिनौनी हरकत का- पुलिस ने किया दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने जेल भेजा

जनमत जागरण @ सोयतकलां
समीपस्थ ग्राम करकाडिया में दीपावली के दिन जंगल में बकरी चराने गई , मुक बधिर महिला के साथ गांव के ही युवकों ने बलात्कार करने का प्रयास किया । इस मामले में बुधवार को थाना सोयतकलां के अपराध क्रमांक 292 / 23 धारा 354 354 के 354 ख 376 डी 511 भा.द.वि. व एस सी एस टी एक्ट में गिरफ्तार आरोपी जसवंत सिंह पिता नेनसिंह सोंधिया एवं आरोपी मुकेश पिता दूले सिंह बलाई निवासीगण करकडिया को गिरफ्तार कर जे एम एफ सी न्यायालय सुसनेर में पेश किया गया न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने से उप जेल सुसनेर में दाखिल किया गया । आपको बता दें कि दोपहर 5 बजे जसवंत पिता नेन सिंह सोधिया व मुकेश बलाई ने गंदी गाली देकर बोला की मेरे साथ चल तभी जसवंत सौधिया ने धक्का-मुक्की कर नीचे पटक दिया और बलात्कार का प्रयास करने लगे तभी महिला ने आरोपित के हाथ में काट लिया और नाबालिक बालिका चिल्लाने लगी । इसके बाद दोनों आरोपित फरार हो गए । बुधवार आज दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ओर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश उन्होंने जेल भेज दिया। दोनों आरोपित घटना के बाद फरार है पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। 11 वर्षीय लड़की व उसकी गूंगी-बहरी काकी व उसके परिजनों ने इस आशय की पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।



