झालावाड़देशराजस्थान

चन्द्रभागा पशु मेले में गौवंशीय पशुओं की आवक पर रहेगा पूर्णतया प्रतिबंधित

लम्पी रोग के संक्रमण का फैलाव न हो इस हेतु मेले में गौवंशीय पशुओं की आवक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी पशुपालन विभाग में उठाए कदम

जनमत जागरण @ झालावाड़ ब्यूरो

राज्य स्तरीय श्री चन्द्रभागा पशु मेला (कार्तिक) झालरापाटन 2023 में झालावाड़ जिले में गौवंशीय पशुओं में लम्पी स्कीन रोग के मद्देनजर गौवंशीय (गाय, बैल, बछडा एवं बछड़ी) पशुओं के पशु मेले में आवक के संबंध में निर्णय लेने हेतु निदेशक पशुपालन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार संयुक्त समिति द्वारा निर्णय लिया गया की लम्पी रोग के संक्रमण का फैलाव न हो इस हेतु मेले में गौवंशीय पशुओं की आवक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी।संयुक्त समिति में कार्यालय अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) पशुपालन विभाग कोटा के उपनिदेशक डॉ. गिरिश सालफले, पशुपालन विभाग झालावाड़ के संयुक्त निदेशक डॉ. टी.ए. बन्सोड, क्षेत्रीय रोग निदान केन्द्र कोटा के उपनिदेशक डॉ. लक्ष्मण श्रीधर राव एवं तहसीलदार झालरापाटन नरेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सर्वसम्मति से गौवंशीय पशुओं का मेले में प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया।सभी पशुपालकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि अपने गौवंशीय (गाय, बैल, बछड़ा एवं बछड़ी) पशुओं को श्री चन्द्रभागा (कार्तिक) पशुमेला झालरापाटन 2023 में क्रय-विक्रय हेतु नही लाएं। मेले के दौरान अन्य पशुओं पर प्रतिबंध नही रहेगा।

विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर मतदान दिवस

शनिवार, 25 नवंबर को निजी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार व व्यवसाय में कार्यरत कामगार कर्मचारियों को संवैतनिक अवकाश देय होगा।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ख) के प्रावधान अनुसार किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोक सभा या किसी राज्य की विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन उनका अवकाश मंजूर किया जायेगा। उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने पर किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या कोई कमी नहीं की जायेगी। यदि कोई नियोजक उपबंधों का उल्लघंन करेगा तो ऐसे नियोजक पर 500 रूपयों तक का जुर्माना दण्डनीय होगा। उन्होंने बताया कि इन प्रावधानों के अनुसार समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार व व्यवसाय में कार्यरत कामगारों के साथ ही ऐसे कार्मिक जो राजस्थान राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं, किन्तु उन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर कार्यरत है, उन्हें उनके क्षेत्र में मतदान दिवस 25 नवम्बर, 2023 के लिए सभी संस्थानों में कार्यरत सभी कामगारों को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, उनको संवैतनिक अवकाश के लिए विनिर्दिष्ट किया गया हैं ताकि उनके द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!