चौमहला के अतिसंवेदनशील 8 गावों में रेड के दौरान14550 लीटर वॉश व 22 चालू भट्टी नष्ट की गई125 लीटर हथकड शराब भी की गई बरामद
जनमत जागरण @ झालावाड़ ब्यूरो
विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में राजस्थान व मध्यप्रदेश की सीमा से लगे हुये वृत्त चौमहेला क्षेत्र में अतिसंवेदनशील 8 गांवों में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. परमानन्द पाटीदार के नेतृत्व में गुरूवार को विभिन्न गावों में रेड की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यवाही में कुल 14550 लीटर वॉश व 22 चालू भट्टी नष्ट की गई तथा 02 अभियोग विशेष श्रेणी एवं 01 अभियोग साधारण श्रेणी के दर्ज किए गए जिनमें 125 लीटर हथकड शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश राज्य में 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने के कारण राजस्थान के झालावाड़ जिले की 3 किलोमीटर की सीमा में स्थित 31 मदिरा दुकानों को सील कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक वृत्त झालावाड़ चेतनलाल रेगर, आबकारी निरीक्षक वृत्त चौमहेला शम्भू सिंह, आबकारी निरीक्षक वृत्त अकलेरा रमेशचन्द मीना, प्रहराधिकारी आबकारी थाना अकलेरा सुरेश कुमार, प्रहराधिकारी आबकारी थाना भवानीमण्डी रूपाराम, प्रहराधिकारी आबकारी थाना चौमहेला बद्रीलाल वर्मा, थानाधिकारी पुलिसथाना उन्हेल महेन्द्र कुमार, थानाधिकारी पुलिसथाना गंगधार संदीप विश्नोई मय पुलिस व आबकारी जाप्ते के साथ मौजूद रहे ।



