झालावाड़देशराजस्थान

105 वर्षीय बरजी बाई ने निभाई अपनी जिम्मेदारी,अब आपकी बारी

होम वोटिंग के तीसरे दिन 380 पात्र मतदाताओं ने घर से डाले वोट

जनमत जागरण @ झालावाड़ ब्यूरो

विधानसभा चुनाव 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के तीसरे दिन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 380 पात्र मतदाताओं नेे पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डाले।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डग में 140, झालरापाटन में 93, खानपुर में 59 तथा विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में 88 पात्र मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।

बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता घरों से कर रहे मतदान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की प्रक्रिया के तीसरे दिन पात्र मतदाताओं ने मत डालकर विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी निभाई।

105 वर्षीय बरजी बाई ने निभाई अपनी जिम्मेदारी, घर से किया मतदान

विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना के ग्राम खजूरी जागीर निवासी 105 वर्षीय बरजी बाई ने गुरूवार को होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान मतदान किया। मतदान दल ने उनके घर पहुंचकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण गोपनीयता के साथ बरजी बाई से मतदान करवाया। मतदान करने के पश्चात् बरजी बाई ने कहा कि वे अधिक उम्र एवं खराब स्वास्थ्य के कारण मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर जाने में असमर्थ थी, इसलिए उनके परिजनों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के लिए आवेदन किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान करके उनको बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।नंदू बाई ने घर से किया मतदान, होम वोटिंग की सुविधा से मिला मतदान का अवसरविधानसभा चुनाव 2023 में नवाचार करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा से जिले के विधानसभा क्षेत्र डग के ग्राम नयाखोद निवासी 87 वर्षीय नंदू बाई ने होम वोटिंग की सुविधा के माध्यम से स्वयं के घर से अपने मताधिकार का उपयोग किया।बढ़ती उम्र में आंखों से ठीक से दिखाई नहीं देने की परेशानी के बावजूद लोकतंत्र के त्यौहार में अपने मत का उपयोग करने की इच्छा को देखते हुए नन्दू बाई के परिजनों ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने पर गुरूवार को मतदान दल उनके घर पहुंचा तो नंदूबाई बहुत प्रसन्न हुई। इसके पश्चात् उन्होंने खुशी-खुशी वोट डाला।

हीरालाल ने बड़े उत्साह के साथ स्वयं के घर पर किया मतदानविधानसभा क्षेत्र झालरापाटन के ग्राम सालरिया निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल ने होम वोटिंग की प्रक्रिया के माध्यम से गुरूवार को विधानसभा चुनाव 2023 के तहत बड़े उत्साह के साथ अपना वोट डाला। वोट डालने के पश्चात् उन्होंने कहा कि वह मतदान हेतु पोलिंग बूथ पर जाने में असमर्थ थे परन्तु होम वोटिंग की सुविधा ने उनकी वोट डालने की इच्छा को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए।

झमकू बाई ने किया होम वोटिंग के माध्यम से मतदान

विधानसभा क्षेत्र खानपुर के ग्राम दूधालिया निवासी झमकू बाई ने होम वोटिंग की प्रक्रिया के माध्यम से स्वयं के घर से मतदान किया। मतदान करने के पश्चात् झमकू बाई बोली कि उन्होंने सोचा नहीं था कि कभी ऐसा अवसर भी मिलेगा कि हम घर से पूर्ण गोपनीयता के साथ वोट डाल पाएंगे, परन्तु भारत निर्वाचन आयोग की पहल से यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!