सतरंगी सप्ताह के तहत आयोजित लोकनृत्य कार्यक्रम में दर्शकों ने प्रस्तुतियों का उठाया लुत्फ
जनमत जागरण @ झालावाड़ ब्यूरो
विधानसभा चुनाव 2023 में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सतरंगी सप्ताह के अन्तर्गत गुरूवार को ट्रांसजेण्डर व घुमन्तु जाति वर्ग के लिए द्वारकाधीश मन्दिर झालरापाटन में कलर थीम बैंगनी व नारा हम भी नाचेंगे, वोट डालकर आयेंगे पर आधारित लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकारों एवं प्रतिभाओं द्वारा लोक गीत, लोक नृत्य, काव्य पाठ, समूह गीत, लोक भजन आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों की तालियों के साथ सराहना की। कार्यक्रम के अंत में रिटर्निंग अधिकारी झालरापाटन संतोष कुमार मीणा ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई।इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचन्द मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिशंकर शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमराज पारेता, स्वीप सह प्रभारी जीतमल नागर सहित महिला जागृति समूह की सदस्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र दुबे ने किया।सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन बैण्ड वादन एवं वोट बारात का होगा आयोजनसतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन 17 नवम्बर को श्रमिक वर्ग के लिए प्रातः 8.30 बजे बालजी की छतरी मजदूर चौराहे पर म्यूजिकल बैण्ड प्ले एवं सायं 4.30 बजे निर्भय सिंह सर्किल से गढ़ पैलेस तक वोट बारात का आयोजन किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के संबंध में विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सियों केनोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
झालावाड़ 16 नवम्बर। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के जिला नोडल अधिकारियों के साथ गुरूवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवैध नकदी, शराब, सोना, नकली नोट, मादक पदार्थ व अन्य वस्तुओं की जब्ती की कार्यवाही की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अन्तर्राज्यीय सीमा एवं पुलिस चौकी पर भी उचित जांच व निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा, कोषाधिकारी कपिल देव कासलीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अक्षय बिश्नोई, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो से आर.के. मीणा, आयकर विभाग से सुखचन्द मीणा सहित आबकारी विभाग, वाणिज्य कर विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेन्सियों के जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।



