देशआगर मालवामध्यप्रदेश

नगर में 13 मतदान केंद्रों में से 4 मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं ने मारी बाजी , नगर में हुआ कुल 83.31 प्रतिशत मतदान

नगर में 13 मतदान केंद्रों में 11345 मतदाता थे जिसमें से 9452 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के महोत्सव में भाग लिया 

जनमत जागरण @ सोयतकला

सोयतकलां नगर में विधानसभा सुसनेर के लिए हुए मतदान में नगर के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । नगर में 13 मतदान केदो में 4 मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं ने बाजी मारी । नगर में 13 मतदान केंद्रों में 11345 मतदाता थे जिसमें से 9452 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के महोत्सव में भाग लिया । नगर में अगर प्रतिशत की बात करें तो कुल 83.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

नगर में कहां काम कहां ज्यादा

 नगर में 13 मतदान केंद्र की बात करें तो यहां पर सबसे कम मतदान प्रतिशत मतदान केंद्र क्रमांक 30 में रहा यहां पर 77 प्रतिशत मत गिरे। यहां पर 699 मतदाताओं में से 537 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया । वही नगर में मतदान केंद्र क्रमांक 28 में सबसे अधिक मतदान हुआ यहां पर 851 मतदाताओं में से 755 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया । इस मतदान केंद्र में 89 प्रतिशत मतदान हुआ ।

चार मतदान केंद्रों में महिलाओं ने बाजी मारी

  नगर में मतदान केंद्र क्रमांक 21,23, 28, 29 में महिला मतदाताओं का प्रतिशत ज्यादा रहा नगर में 13 मतदान केदो में से चार मतदान केदो पर महिलाओं ने ज्यादा मत पुरुषों की अपेक्षा डालें  । 

नगर में यह मतदान केंद्र में हुआ 80% से ज्यादा मतदान

नगर में अगर 12 मतदान केंद्रों की बात करें तो सबसे टॉप 5 जहां पर सबसे अधिक मतदान हुआ उसमें मतदान क्रमांक 28 , 27 ,26, 29 और 21 रहे। नगर में 13 मतदान केदो में अगर 80% से ऊपर मतदान होने वाले 12 मतदान केदो पर 80% से ऊपर मतदान हुआ । 

1 मतदान क्रमांक 28 में 89 प्रतिशत, 2 मतदान क्रमांक 27 में 87 प्रतिशत ,3 मतदान क्रमांक 26 में 84.24 प्रतिशत, 4 मतदान क्रमांक 21 में 83.07 प्रतिशत , 5 मतदान क्रमांक 29 में 83.06 प्रतिशत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!