इनोवेशन एण्ड यूआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

SBI में जूनियर एसोसिएट के पद के लिए निकली वेकेंसी

8773 पदों रिक्तियों की गई जारी , 17 नवंबर 2023  आवेदन पत्र होंगे जमा 

जनमत जागरण@एजुकेशन ब्यूरो रवि कुमरावत

देश के सबसे बड़े सार्जनिक क्षेत्र के बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पद के लिए कुल 8773 रिक्तियों की जारी की गई है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर 2023 से अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं । भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in/careers पर एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2023 जारी की है । एसबीआई क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद होगी । एसबीआई में क्लर्क के रूप में चयनित उम्मीदवारों को कैशियर, जमाकर्ता और अन्य पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इस पोस्ट में एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण चेक कर सकते हैं ।

एसबीआई क्लर्क 2023 अधिसूचना

एसबीआई क्लर्क 2023 भर्ती अधिसूचना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी कर दी गई हैं. भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स के पदों के लिए विभिन्न योग्य उम्मीदवारों की भर्ती हेतु हर साल एसबीआई क्लर्क अधिसूचना जारी की जाती है। एसबीआई क्लर्क भर्ती योग्यता मानदंड विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण कारक शिक्षा योग्यता और आयु सीमा हैं, जिसे इच्छुक उम्मीदवारों अच्छे से समझ लेना चाहिए ।  उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों की मदद के लिए हमने एसबीआई क्लर्क 2023 भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हैं जिसमे विभिन्न पहलुओं जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न आदि शामिल है।

परीक्षा एवं आवेदन तिथि

एसबीआई क्लर्क ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दी गई हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क 2023 परीक्षा के लिए अधिसूचना के साथ एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि जारी कर दी है ।  8773 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा जनवरी 2024 में और मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 नवंबर से 07 दिसंबर 2023 तक भरे जा सकते हैं। 

एसबीआई रिक्तियां

बैंक परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क 2023 के लिए 8773 रिक्तियों की घोषणा की है. सबसे ज्यादा वेकेंसी यानी 1781 पद उत्तर प्रदेश राज्य के लिए है. इसी प्रकार 940 पद राजस्थान राज्य के लिए, 820 पद गुजरात राज्य के लिए, 525 पद तेलंगाना राज्य के लिए, 450 पद कर्नाटक राज्य के लिए, 430 पद आसाम राज्य के लिए, 415 पद बिहार, 437 पद दिल्ली, 288 पद मध्यप्रदेश एवं अन्य सर्कल के लिए भी रिक्तियों की घोषणा की गई है।

योग्यता, आयु एवं आवेदन शुल्क

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2023 के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसीए ईडब्ल्यूएसए एससीए एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

इतनी देनी होगी फीस

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ओबीसी या एनसीएल कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा शुल्क 750 रुपये है। इसके साथ ही एससी एसटी कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा शुल्क में छूट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!