
संतरे के बगीचे की थीम पर बने आदर्श मतदान केन्द्र ने किया मतदाताओं को आर्कषित , जिले में विधानसभा चुनाव 2023 शांतिपूर्ण सम्पन्न लोकतंत्र के त्यौहार में बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साह से लिया भाग
जनमत जागरण @ झालावाड़ ब्यूरो
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार, को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि जिले में करीब 80.24 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने विधानसभा आम चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। लोकतंत्र के महापर्व में जिला स्तरीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त कार्मिकों का आभार जताया है, जिनकी कर्तव्य परायणता और समर्पण की भावना से विधानसभा चुनाव 2023 सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।
विधानसभा वार यह रहा मतदान प्रतिशत

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डग में 79.45 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र खानपुर में 81.32 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में 84.03 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में 76.67 प्रतिशत मतदान हुआ ।
आकर्षक मतदान केदो ने लुभाया मतदाताओं को
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साह के साथ बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग किया। चारों विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं, दिव्यांगों एवं युवाओं द्वारा संचालित बूथ बनाए गए। चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष थीम पर बनाए गए आदर्श मतदान केन्द्र आर्कषण का केन्द्र रहे। जहां पर मतदाताओं ने मतदान करने के साथ-साथ सेल्फी प्वांईंट पर सेल्फी भी ली। विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना के गजवाड़ा में हरियाली थीम पर बनाए गए आदर्श मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को पौधे वितरित किए गए। वहीं विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में झालावाड़ के स्काउट कार्यालय में गागरोन किले की थीम पर आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया तथा विधानसभा डग के भैसानी में संतरे के बगीचे की थीम पर बने आदर्श मतदान केन्द्र ने मतदाताओं को आर्कषित किया।



