‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी ने क्या कहा सुसनेर के कार्यकर्ताओ को- “हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे” पढ़िए ई-खबर

भाजपा मण्डल सुसनेर ने आयोजित किया पीएम के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित
जनमत जागरण @ सुसनेर . राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया पर जोर पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने ‘मन की बात’ में मैंने ‘वोकल फॉर लोकल’ यानी स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया था। ‘वोकल फॉर लोकल’ की सफलता, विकसित भारत – समृद्ध भारत के द्वार खोल रही है । ‘वोकल फॉर लोकल’ का ये अभियान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान रोजगार की गारंटी है। यह विकास की गारंटी है, ये देश के संतुलित विकास की गारंटी है।
उक्त बात रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम में सुसनेर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुनी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आव्हान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश पर भाजपा मंडल सुसनेर के कार्यकर्ताओ द्वारा रविवार 26 नवम्बर को स्थानीय न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा महिला मोर्चा मण्डल कार्यालय परविश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी के मन की बात का कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से 11:30 बजे तक मुख्य अतिथि राणा विक्रमसिंह विधायक सुसनेर की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

ऊक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, लोकतंत्र प्रहरी संघ जिलाध्यक्ष कैलाशनारायण बजाज, मीसाबंदी रतनसिंह परमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया आदि थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने किया एवं आभार भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार ने माना। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, युवामोर्चा जिला महामंत्री लखन सेन, पार्षद प्रतिनिधि युगलकिशोर परमार एवं अर्जुन जादमे, पूर्व पार्षद मुकेश चौधरी, फकरुद्दीन बोहरा, रामलाल यादव भगतजी खेरिया, हरिओम राठौर, प्रतापसिंह, नितिन सोलंकी, आरती भावसार, नीतू भावसार सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, भाजपा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताएं उपस्थिति थी।



