देशआगर मालवामध्यप्रदेश

जानें वर्तमान परिदृश्य में संविधान की उपयोगिता

शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में मनाया संविधान दिवस

जनमत जागरण @ नलखेड़ा रवि कुमरावत .सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जी एल रावल की अध्यक्षता में मनाया गया। सर्वप्रथम संविधान के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संविधान दिवस पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रमुख वक्ता डॉ सुखदेव बैरागी एवं अनिल प्रजापति ने संविधान के निर्माण, वर्तमान परिदृश्य में संविधान की उपयोगिता पर अपना व्याख्यान दिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ जी एल रावल ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान की आवश्यकता एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जगदीश प्रसाद कुल्मी एवं सुश्री अलमीना कुरैशी ने आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!