आस्थाआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

दिगंबर जैन मंदिर में भव्य वेदी प्रतिष्ठा , विश्व शांति महायज्ञ का भी होगा भव्य आयोजन

5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिव्य विधि प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य विद्वत रत्न नगर पुरोहित वाणी भूषण पंडित नितिन झाझरी इंदौर एवं मालवा रत्न पंडित शांतिलाल जी जैन आगर मालवा के सानिध्य में होंगे

जनमत जागरण @ नलखेड़ा रवि कुमरावत : स्थानीय सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा नगर के मध्य में स्थित प्राचीन श्री 1008 श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्यवेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक तीन दिव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है आयोजन को लेकर दिगंबर जैन समाज द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य श्री 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य परम पूज्य मुनि 108 श्री भूतबली सागर जी महाराज ससंघ के परम सानिध्य में यह धार्मिक आयोजन चल रहा है जिसमें विभिन्न धार्मिक विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के साथ प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं, वहीं श्री जी के भव्य गुरु पूरे नगर में श्री जी को मूल विधान के साथ अनुष्ठान कर अभिषेक महोत्सव आदि मनाते हैं। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नेमीचंद जी गोधा ने वेदी जीर्णोद्धार की प्रेरणा से तपोभूमि प्रेरणा भक्त वात्सल्य मंदिर के आचार्य श्री 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 गणिनी लक्ष्मी श्रद्धेय माताजी की प्रेरणा से पूज्य वेदी जी का निर्माण कराया है।

 • चौक बाजार में स्थित जैन मंदिर में होगा भव्य भी आयोजन : नगर में यह धार्मिक आयोजन चौक बाजार स्थित श्री 1008 श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया जाएगा । जिसमें 5 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 6:00 बजे देव आजा गुरु आजा आचार्य निमंत्रण घट यात्रा ध्वजारोहण मंडप उद्घाटन मंडप शुद्ध श्री जी का अभिषेक श्री जी की शांति धारा सकलीकरण इंद्र प्रतिष्ठा जपया अनुष्ठान नित्य नियम महापूजन के साथ मुनि श्री के प्रवचन होंगे इसी दिन श्री याज्ञमंडल पूजन का कार्यक्रम भी होगा वही स्वयं 6:30 बजे गुरु भक्ति संगीत में आरती रात्रि 8:00 बजे शास्त्र प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे 6 दिसंबर को प्रातः 6:30 बजे जाप्य अनुष्ठान श्रीजी का अभिषेक शांति धारा नवीन वेदी शुद्ध संस्कार विधि नित्य नियम पूजन मुनिश्री के प्रवचन याग मंडल आराधना तथा दोपहर 2:30 बजे श्री वास्तु विधान पूजन हवन विधि जैन मंदिर में होगा इस दिन सायं काल 6:30 बजे गुरु भक्ति भाव मंगल आरती भक्तिमय संगीत के साथ तथा रात्रि 8:00 बजे शास्त्र प्रवचन वह 9:00 बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे 7 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 6:30 बजे श्री जी का अभिषेक शांति धारा नित्य नियम पूजन जिनवाणी पूजन आचार्य श्री के मंगल आशीष  मुनि श्री  के प्रवचन एवं विश्व शांति महायज्ञ सम्मान विधि का कार्यक्रम होगा ।

• विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन : तीन दिव्य विधि प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य विद्वत रत्न नगर पुरोहित वाणी भूषण पंडित नितिन झाझरी इंदौर एवं मालवा रत्न पंडित शांतिलाल जी जैन आगर मालवा के सानिध्य में होंगे। कार्यक्रम में संगीतकार हरीश एंड पार्टी पिड़ावा वाले राजस्थान के साथ प्रतिदिन संगीत की स्वर लहरियों के साथ जिनेंद्र प्रभु की भक्ति की रमजत जमाएंगे। नगर में होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है तैयारी को लेकर समाज के दृढ़ता एवं युवा वर्ग एवं बच्चों में अपार उत्साह महिला वर्ग में भी इस भव्य आयोजन को भव्य बनाने के लिए नित प्रतिदिन नई-नई तैयारी की जा रही है नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के दिगंबर जैन समाज द्वारा भी इस भव्य आयोजन में अपनी भव्य प्रस्तुति दी जाएगी

जैन मंदिर से श्री जी की भव्य शोभायात्रा:    सुबह 10:00 बजे चौक बाजार स्थित श्री 1008 श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्री जी के भव्य आश्रम नगर में प्रमुख मार्गो से निकाली गई जावेगी भव्य आश्रम चौक बाजार से समीप नीम कॉलोनी स्थित श्री 1008 श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर वहां से नवीन वेदियां आयोजित करने के लिए श्री जी की पुनर्स्थापना शोभा यात्रा चौक बाजार स्थित श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर वहां से श्रीजी का अभिषेक महोत्सव समापन विधि का कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!