देशझालावाड़राजस्थान

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना की तैयारियां पूर्ण

जनमत जागरण @ झालावाड़ ब्यूरो

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आलोक रंजन ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना 3 दिसम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगी। मतगणना से जुड़े राजकीय कर्मचारियों व अधिकारियों, उम्मीदवारों या उसके अधिकृत निर्वाचक अभिकर्ताओं को प्रवेश प्रातः 6.30 बजे से दिया जाएगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित गणना करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों तथा निर्वाचक अभिकर्ताओं का प्रवेश राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के मुख्य द्वार से होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम के मतों की गणना के लिए लगाई गई 12 टेबल जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु 12-12 टेबल ईवीएम के लिए तथा 5-5 टेबल पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएमएस के लिए काउन्टिंग हॉल में लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर एक-एक काउन्टिंग सुपरवाईजर, काउन्टिंग सहायक तथा एक माईक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। वहीं गणना हॉल को दो भागों में बांटा गया है एक भाग में गणना करने वाले कर्मचारी बैठेंगे वहीं दूसरे भाग में उम्मीदवार के अधिकृत निर्वाचक अभिकर्ता बैठेंगे तथा दोनों के मध्य सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की जाली लगाई गई है। जब तक मतों की गणना पूर्ण नहीं हो जाती तब तक 12 के गुणन में ईवीएम का प्रवेश काउन्टिग हॉल में होता रहेगा। प्रत्येक चक्र की गणना के उपरान्त उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की संख्या को बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। चक्रवार उम्मीदवार को प्राप्त मतों तथा कौन कितने मतों से आगे चल रहा है इसकी उद्घोषणा भी समय-समय पर उद्घोषक द्वारा की जाएगी। चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के उपरान्त विजेता उम्मीदवार की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय प्रक्रिया अनुसार संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी।

सर्वप्रथम होगी डाक मत-पत्रों की गणना : जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम में बन्द मतों की गणना से पूर्व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के पास लगी टेबल पर डाक मत-पत्रों की गणना की जाएगी। चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना तकरीबन 23 से 25 राउण्ड में होगी।इन पर रहेगा प्रतिबन्ध जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर अधिकृत चुनाव अभिकर्ता अपने साथ मोबाईल, डिजिटल घड़ी, इलेक्ट्रोनिक गैजेट, गुटका, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर नहीं ले जा सकेंगे।मतगणना स्थल पर की गई है व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाजिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मतगणना स्थल पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भवन के भीतर स्ट्रॉन्ग रूम तथा काउन्टिंग हॉल की सुरक्षा के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कम्पनी तैनात की गई है। वहीं भवन के द्वार से मुख्य द्वार तक की सुरक्षा की व्यवस्था के लिए आरएसी के जवानों की पूरी कम्पनी तैनात की गई है। वहीं गणना स्थल के बाहर सडक पर 1 किलोमीटर तक पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। गणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों व उम्मीदवार, अधिकृत निर्वाचक अभिकर्ताओं की द्विस्तरीय जांच की जाएगी। प्रथम बार गणना स्थल के मुख्य द्वार पर पुलिस द्वारा वहीं गणना भवन के द्वार पर सीएपीएफ के जवानों द्वारा जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण मतगणना स्थल पर सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को रहेगा सूखा दिवस विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आलोक रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतगणना दिवस रविवार, 3 दिसम्बर को सम्पूर्ण जिले में सूखा दिवस रहेगा। इस दिवस को मदिरा विक्रय पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!