देशआगर मालवामध्यप्रदेश
वायु प्रदूषण वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा
जनमत जागरण @ नलखेड़ा से रवि कुमरावत : राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल नलखेड़ा में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय यादव के निर्देशन में प्रदूषण से बचाव के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया । जिसमे ग्राम टिकोंन के हाई स्कूल के उपस्थित बच्चो को आरबीएसके टीम डॉ उजमा परवीन एवं डॉ श्याम सुन्दर कारपेंटर द्वारा बताया गया कि वायु प्रदूषण वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। वायु प्रदूषण के कई कारक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के स्रोत भी हैं। वर्तमान समय मे मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण पर्यावरण खतरो में से एक है , क्योंकि यह शहरो के साथ – साथ ग्रामीण भारत में रहने वाले लोगों में रोगों और मृत्यु दर में वृद्धि का कारण बनता है।
वायु प्रदूषण से बचाव के उपाय संस्था के शिक्षक बलराम रूपला द्वारा बताए । सिविल अस्पताल नलखेड़ा में प्रदूषण से बचाव के लिए रंगोली बनाई गई साथ ही प्रदूषण से बचाव के लिए संस्था के स्टॉफ द्वारा शपथ ली गई । इस अवसर पर संस्था का स्टॉफ डॉ नीरज चौहान, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ मीनल मुनोत डॉ राकेश भाटी, डॉ विनोद मालवीय डॉ पंकज डॉ शिवानी जाट , सीएल अहिरवार, जगदीश पालीवाल, राजेश गोयल, अनुराधा परमार, मोना सर्वेकर, ममता सोनिया, दिव्या तिवारी, दीक्षा टेंपुरने, जगदीश मेघवंशी, विजेंद्र पारेता, जितेंद चौहान, राखी डबरोलिया, शोभा मालवीय, मोहन पेजवाल, रोहित शर्मा, सुनील गुर्जर आदि उपस्थित थे उक्त जानकारी जितेंद्र जैन विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा दी गई।



