IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
देशआगर मालवामध्यप्रदेश

होमगार्ड नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन म.प्र. के संदेशों का किया वाचन

77 वां होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो

होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 77 वां स्थापना दिवस होमगार्ड लाईन में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला सेनानी होमगार्ड विक्रमसिंह के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समारोह होमगार्ड लाईन में आयोजित किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्हीपीसी पूरालाल शर्मा रहे, जिनका स्वागत् हवलदार बाबूसिंह चन्द्रावत द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। तत्पश्चात होमगार्ड की एक-चार की सम्मान गार्ड द्वारा ध्वज को सलामी दी गई।

हवलदार बाबूसिंह चन्द्रावत के द्वारा राष्ट्रपति एवं महानिदेशक होमगार्ड नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन म.प्र. के संदेशों का वाचन किया गया एवं होमगार्ड के द्वारा की जा रही उत्कृष्ठ सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। श्री चन्द्रावत द्वारा स्वागत भाषण कर होमगार्ड के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, सैनिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!