पुलिस अधीक्षक आगर ने की ₹2000 इनाम देने की उद्घोषणा
जनमत जागरण @ आगर मालवा : पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा महिला थाना आगर के अपराध प्रकरण क्रमांक-67/2023 भारतीय दण्ड विधान की धारा 376, 376(2), एन 366, 323, 342, 506 में फरार आरोपी दरबारसिंह पिता नैनसिंह सौंधिया निवासी नाहरखेड़ा की गिरफ्तारी हेतु 02 हजार रुपए की ईनाम उद्घोषणा की गई है। उक्त फरार आरोपी के संबंध में जो कोई सूचना देगा, उसे घोषित ईनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।



