लोक अदालत में 24 प्री-लिटिगेशन और 27 निराकृत प्रकरणो का निराकरण, 16 लाख 76800 की वसूली

शहर में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन, एडीजे ने सरस्वती पूजन के साथ किया शुभारंभ
जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर के निर्देशानुसार दिनांक 9 दिसम्बर शनिवार को सुसनेर में तहसील रोड पर स्थित न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का अयोजन किया गया जिसमें तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार वर्मा द्वारा मां सरस्वती जी का पूजन कर एवं माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अधिवक्तागण, बैंक अधिकारीगण, नगर पालिका व विद्युत विभाग के अधिकारीगण तथा सुसनेर न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे। उक्त नेशनल लोक अदालत में एक खण्डपीठ गठित की गई थी जिनमें न्यायालय से जूडे 24 प्री-लिटिगेशन के प्रकरणो का निराकरण किया गया और इन प्रकरणो से 1,95,000 रूपये की वसूली की गई इसके अलावा नगर परिषद सुसनेर व सोयत के साथ ही एसबीआई बैंक, बैंक आफ इंडिया व विघुत वितरण कम्पनी के 27 प्रकरणो का निदान किया गया। जिसमें 14,81,088 रूपये की वसूली की गई। इस तरह से नेशनल लोक अदालत में कूल 16 लाख 76800 रूपये की वसूली की गई।



