IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
कृषिआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

PM किसान सम्मान निधि योजना : 16 वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं किसानों के लिए जरूरी सूचना, KYC से चुके तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

 कलेक्टर ने दिए निर्देश -डोर टू डोर हितग्राहियों से संपर्क कर ईकेवायसी की कार्यवाही करें जल्द पूर्ण , किसानों की ईकेवाईसी एवं लैंड लिंक की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु तहसीलदारों को निर्देश जारी

जनमत जागरण @ आगर-मालवा ब्यूरो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को प्रत्येक किसान को लाभ मिले इसके लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है । किसानों को 16 वीं किस्त डाली जाना है । प्रत्येक किसान को इसका लाभ मिले और कोई भी किसान इस योजना से वंचित ना रहे , सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ मिले । इसके लिए रविवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने योजना की 16वी किश्त हेतु आधार/बैंक खाता लिंक, ईकेवाईसी एवं लैंड लिंक की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु तहसीलदारों को आवश्यक दिशा -निर्देश जारी किए गए। उक्त कार्यवाही पूर्ण करवाने हेतु प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वी किश्त माह दिसंबर 2023 से देय है, इसलिए आधार लिंक व ई-केवाईसी हेतु प्रत्येक ग्राम में नोडल अधिकारी नियुक्त करे, प्रत्येक ग्राम पंचायत/वार्ड/जोन कार्यालय में ईकेवायसी से लंबित हितग्राहियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करे।

  • डोर टू डोर पहुंचकर KYC करें पूर्ण
    ग्राम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी डोर टू डोर हितग्राहियों से संपर्क कर ईकेवायसी की कार्यवाही पूर्ण करावे। पंचायत में यदि 100 से अधिक हितग्राहियों हेतु कार्यवाही लंबित है, तो उसके लिए पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित कर सीएससी केन्द्र एवं आईबीपीएस प्रतिनिधियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु कैंप में आमंत्रित किया जाये। ग्रामों को सेक्टर में विभाजित कर सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया जाये। जिला नोडल अधिकारी को सेक्टर अधिकारी प्रतिदिन हितग्राहीवार प्रगति की जानकारी भेजे । जिससे गूगलशीट में जानकारी तैयार की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *