अब मुझे हाथ से पैडल मार कर ट्राय साइकिल चलाने से मिल गई आजादी – खुश होकर दिव्यांगो ने दिया धन्यवाद

केंद्र सरकार की नई नीति-एडिप योजना के तहत पात्र दिव्यांग जनों को बेट्री चलित ट्राईसाईकल बगैर अंशदान लिए निःशुल्क की वितरित , आगर विधायक मधु गेहलोत द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाईकल पाकर खिले दिव्यांगजनो के चेहरे खिले
जनमत जागरण @आगर मालवा ब्यूरो : चलने फिरने से लाचार जिले के 6 दिव्यांगों को गुरुवार बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अवसर था सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला आगर मालवा द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस अंतर्गत सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रमों की श्रंखला मे गुरुवारको केंद्र सरकार की एडीप योजना अंतर्गत चयनित 6 दिव्यांगजनो को स्वीकृत बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राईसाईकल प्रदान की गई । इस अवसर पर किसी ने अपनी मां को फोन कर इसकी जानकारी दी तो किसी ने परिवार के अन्य सदस्यों व मित्रों को। सबका यही कहना था कि अब वह भी आसानी से एक दूसरे स्थान पर आ जा सकेंगे। जो पहले से व्यवसाय नहीं कर रहे उनका कहना था कि अब वह भी कोई छोटा व्यवसाय करेंगे जिससे वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। जो पहले से कुछ काम कर रहे हैं तो वह कह रहे थे कि इससे उनका व्यवसाय काफी बढ़ने की उम्मीद है। इस अवसर पर अतिथि विधायक आगर मधु गेहलोत, जनप्रतिनिधि भेरू सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, ओम मालवीय, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने चयनित दिव्यांग जनों को हेलमेट व पुष्प माला पहनाकर बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राईसाईकल प्रदान की।
केंद्र सरकार की नई नीति के तहत प्राप्त मोटराइज्ड ट्राईसाईकल बगैर अंशदान लिए निःशुल्क : कार्यक्रम का संचालन कर रहे सामाजिक न्याय विभाग शाखा प्रभारी निलेश झांसिया ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नई दिल्ली से स्वीकृति एवं एलिम्को से परीक्षण उपरांत उक्त उपकरण विभाग को कलेक्टर आगर मालवा की अनुशंसा उपरांत प्राप्त हुए थे। वर्तमान में केंद्र सरकार की नई नीति के तहत प्राप्त मोटराइज्ड ट्राईसाईकल बगैर अंशदान लिए निःशुल्क 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले पात्र दिव्यांग जनों को एडिप योजना के तहत उपलब्धता अनुसार प्रदाय की जाती है। मोटराइज्ड ट्राईसिकल पाकर दिव्यांग जनों ने प्रसन्न होकर केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन तथा जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर और आगर विधायक मधु गहलोत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाना चाहती है। केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिकता में दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना भी शामिल है। दिव्यांग बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के माध्यम से न सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपने कार्य से आसानी से जा सकेंगे बल्कि ट्राईसाइकिल से वह छोटे स्तर का रोजगार भी कर सकेंगे।

- सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया विश्व दिव्यांग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम : गुरूवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छावनी स्थित शासकीय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह, विधायक मधु गेहलोत, जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर, ओम मालवीय, भेरूसिंह चौहान, अशोक प्रजापत की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित रांगोली, चेयर रेस, गायन प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली प्रतिभाओं को अतिथियों के द्वारा मंच से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक अनिल दामके द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। IED apc श्रीमती अल्पना विल्सन, समस्त mrc और जिला शिक्षा केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन रजनीश स्वर्णकार ने किया तथा आभार dpc अनिल दामके ने माना ।



