देशआगर मालवामध्यप्रदेश

अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के पशु मांस बेचा तो होगी दंडात्मक कार्रवाई

बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के पशु मांस तथा मछली का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित ,जिला दंडाधिकारी द्वारा धारा 144 प्रतिबंधात्मक आदेश

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो : दुकान में साफ- सफाई समुचित हो, कचरे का निष्पादन समुचित हो, मांस विक्रय खुले में ना हो तथा दुकानों के सामने अपारदर्शित कांच लगाया जाये। ऐसे व्यक्ति जो अवैध अथवा नियम विरुद्ध बिना अनुमति पत्र के या लायसेंस शर्तों का उल्लंघन करते हुए पशु मांस अथवा मछली का विक्रय कर रहे हैं उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जावेगी । उक्त आदेश शनिवार को जिला कलेक्टर ने जारी किया।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत जिले में समस्त नगरीय निकाय में बिना अनुज्ञप्ति के अथवा लायर्सेस शर्तों का उल्लंघन करते हुए पशु मांस तथा मछली के विक्रय को पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। जारी आदेशानुसार नगरीय निकाय जिले में अनुज्ञप्ति (लायसेंस) देते समय यह भी सुनिश्चित करे कि दुकान में साफ- सफाई समुचित हो, कचरे का निष्पादन समुचित हो, मांस विक्रय खुले में ना हो तथा दुकानों के सामने अपारदर्शित कांच लगाया जाये। जिले में ऐसे व्यक्ति जो अवैध अथवा नियम विरुद्ध बिना अनुमति पत्र के या लायसेंस शर्तों का उल्लंघन करते हुए पशु मांस अथवा मछली का विक्रय कर रहे हैं, उनके विरुद्ध संबंधित नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ सामन्जस्य स्थापित करके 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करेगे। उक्त आदेश का उल्लघंन करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों / संस्थाओं के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा क्रियान्वयन समिति का गठन  :  कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु नगरीय निकाय आगर क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। जारी आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष कलेक्टर स्वयं हांगे। समिति में  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आगर-बड़ौद, सीएमएचओ, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक , कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी, जिला खेल अधिकारी,  जनसम्पर्क अधिकारी, उपयंत्री नगर पालिका परिषद आगर एवं सिटी मिशन मैनेजर एनयुएलएम सदस्य तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सदस्य एवं सचिव होगे। इसी तरह सभी नगर परिषदों के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!