देशझालावाड़राजस्थान

फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी, तो कहीं दिलाई शपथ, विकसित भारत यात्रा पहुंची गांव तक

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत आज यहां आयोजित होंगे शिविर

जनमत जागरण @ झालावाड़ ब्यूरो :: भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत प्रचार-प्रसार वैन एवं शिविरों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

सोमवार को इन गांव में जाएगी विकसित भारत संकल्प यात्रा :: जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि 18 दिसम्बर को पंचायत समिति झालरापाटन की ग्राम पंचायत डोण्डा व बोरदा में, पंचायत समिति अकलेरा की ग्राम पंचायत आमेठा व मिश्रोली में, पंचायत समिति भवानीमण्डी की ग्राम पंचायत गणेशपुरा व श्रीछत्रपुर में, पंचायत समिति खानपुर की ग्राम पंचायत बिशनखेड़ी व लायफल में तथा पंचायत समिति पिड़ावा मुख्यालय सुनेल की ग्राम पंचायत हिम्मतगढ़ व बानौर में वैन द्वारा एवं शिविर आयोजित कर भारत सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का ग्राम पंचायतों में किया गया स्वागत शिविरों में आमजन को फ्लैगशिप योजनाओं की दी जानकारी : भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत रविवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार वैन एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

रविवार को इन गांव में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा :: जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि रविवार को पंचायत समिति झालरापाटन की ग्राम पंचायत गिरधरपुरा व पिपलोद में, पंचायत समिति अकलेरा की ग्राम पंचायत थरोल व थनावद में, पंचायत समिति भवानीमण्डी की ग्राम पंचायत भिलवाड़ी व पिपलिया में, पंचायत समिति खानपुर की ग्राम पंचायत बाघेर व हरिगढ़ में तथा पंचायत समिति पिड़ावा मुख्यालय सुनेल की ग्राम पंचायत सुवांस व कालीतलाई में शिविर आयोजित किए गए। भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए 5 वैन उपलब्ध कराई गई है जिनके द्वारा उक्त ग्राम पंचायतों में पहुंचकर उपस्थित आमजन को 17 प्रकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इस दौरान उक्त सभी ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन भी किया गया।

यात्रा में ही योजनाओं का लाभ और पंजीकरण दोनों कार्य किया जा रहे हैं :: शिविरों में आमजन को भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल, जन धन योजना, पीएम प्रणाम, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, स्वामित्व योजना, नेनो फर्टिलाइजर्स सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए केवाईसी एवं पंजीकरण का कार्य किया गया।

गांव में इलाज भी किया और शपथ भी दिलाई :: शिविरों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्टाॅल लगाकर आमजन की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। जिनमें टीबी, एनिमिया, कैंसर, बीपी, शूगर आदि की जांच की गई। इस दौरान प्रत्येक कैम्प में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही पूर्व में भारत सरकार की योजनाओं का लाभ ले चुके लाभान्वितों द्वारा ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के तहत अपने-अपने अनुभव साझा किए गए। इस दौरान कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्मिकों द्वारा उपस्थित किसानों को सतत् कृषि गतिविधियों के तहत जैविक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उपस्थित आमजन को ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ की शपथ दिलाई गई।

इस पंचायत में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ::पंचायत समिति पिड़ावा मुख्यालय सुनेल की ग्राम पंचायत सुंवास एवं कालीतलाई में आयोजित शिविर के दौरान जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी ने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी :: पंचायत समिति झालरापाटन की ग्राम पंचायत पिपलोद में प्रचार-प्रसार वैन के पहुंचने पर स्वागत समिति द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश प्रसारित किया गया तथा विडियो के माध्यम से आमजन को फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, पंचायत समिति झालरापाटन की प्रधान भावना झाला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अन्य शिविरों में भी संबंधित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं समस्त संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!