देशआगर मालवामध्यप्रदेश
मामला हाईवे पर हुई दुर्घटना का- प्रशासन की अनदेखी सवालो के घेरे में, कई चौराहो पर हादसों का खतरा

मुहिम डाक बंगला चौराहा से हाथी दरवाजा क्षेत्र तक चलनी चाहिए तभी प्रशासन के प्रयास सार्थक सिद्ध हो पाएंगे
जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन : बीती रात डाक बंगला चौराहे पर चार गाड़ियों में आग लगे और एक के जिंदा जल जाने के मामले में प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में तो है ही, नगर के हाथी दरवाजा, मोड़ी चौराहा, मऊडी दरवाजा और स्टेट बैंक चौराहा सहित कई अन्य चौराहा पर हर समय हादसों की आशंका बनी रहती है । कल की दुर्घटना को दबंगों का चौराहे पर अतिक्रमण की वजह से होना माना जा रहा है , इसके बाद रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर कुछ दुकानों से टीन शेड को हटाया भी है, किंतु प्रशासन सभी के साथ समानता का व्यवहार क्यों नहीं कर पा रहा है । नगरीय क्षेत्र के सबसे मुख्य मार्ग पुराना बस स्टैंड से डाक बंगला चौराहा के बीच हर जगह अतिक्रमण है, क्योंकि लोगों ने तो सड़क किनारे ही अपना सामान लगाकर धंधा भी शुरू कर रखा है , उसके बाद भी प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है । शायद प्रशासन को हाथी दरवाजा क्षेत्र और मोड़ी चौराहा जैसी जगहों पर किसी हादसे का इंतजार है । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों और जिम्मेदारों को प्रशासन को उसकी शक्ति का एहसास करना होगा ताकि प्रशासन नियम कानून कायदे के साथ सभी को न्याय दिला सके । हाईवे पर बने पर बने सर्विस रोड को भी अधिकांश दुकानदारों ने अपने कब्जे में कर रखा है। दुकानदारों ने अपने यहां सुधारने के लिए आने वाले ट्रैक्टर मोटरसाइकिल तथा चार पहिया वाहनों को सर्विस रोड पर ही खड़ा करके उन्हें सुधारा जाता है । कई बार ऐसी स्थितियां बन जाती है की इन सर्विस रोड से अन्य वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है हाथी दरवाजा क्षेत्र में कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि राहगीर को पैदल गुजरने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुकानों के आगे हाथ हाथ ठेले और मोटरसाइकिल खड़ी हो जाती है और इसी दरवाजे से बड़े वाहन नगर के अंदर प्रवेश करते हैं जिससे अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं इस क्षेत्र की इस समस्या को लेकर शांति समिति की बैठक में भी कई बार मामले को उठाया जा चुका है किंतु जिम्मेदार है कि ध्यान ही नहीं देते हैं शनिवार की दुर्घटना के बाद रविवार को प्रशासन ने थोड़ी जागरूकता दिखाकर डाक बंगला चौराहे का अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू जरूर किया है किंतु यह मुहिम डाक बंगला चौराहा से हाथी दरवाजा क्षेत्र तक चलनी चाहिए तभी प्रशासन के प्रयास सार्थक सिद्ध हो पाएंगे नहीं तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना फिर हो सकती है



