देशआगर मालवामध्यप्रदेश

वंचितों एवं अपेक्षितों को केन्द्र शासन की योजनाओं को समयबद्ध लाभ प्रदान करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा- जिले की इन ग्राम पंचायतों में पहुंची, हुए जागरूकता कार्यक्रम

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो :: वंचितों एवं अपेक्षितों को केन्द्र शासन की योजनाओं को समयबद्ध लाभ प्रदान करने हेतु जिले में 16 दिसम्बर से प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा आगर-मालवा जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में शुरू हो गई। यात्रा अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर सभी पात्र हितग्राहियों को केन्द्रीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

  रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड आगर की ग्राम पंचायत सालरी एवं बापचा, विकास खण्ड बड़ौद की ग्राम पंचायत महुडिया एवं बापचा बड़ौद, विकास खण्ड सुसनेर की ग्राम पंचायत डोंगरगांव  एवं श्रीपतपुरा तथा विकास खण्ड नलखेड़ा की ग्राम पंचायत गोठडा एवं मोल्याखेड़ी पहुंची, जहां जन-जागरूकता की गतिविधियॉं संचालित की गई तथा पात्र व्यक्तियों को लाभ देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदन प्राप्त कर। योजनाओं में पूर्व से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभवों को साझा कर शासन की योजनाओ की प्रशंसा की। इस अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा भ्रमण कार्यक्रम  ::  विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड आगर में 18 दिसम्बर को पांचारूण्डी एवं अहीरबर्डिया, 19 दिसम्बर को बिजनाखेड़ी एवं लाड़वन, 20 दिसम्बर को कसाई देहरिया एवं चिकली गोयल का भ्रमण करेगी। इसी तरह विकास खण्ड बड़ौद में यात्रा 18 दिसम्बर को रामाखेड़ी एवं जमुनिया बड़ौद, 19 दिसम्बर को खन्दवास, 20 दिसम्बर को जहांगीरपुरा एवं गुराडिया, विकास खण्ड सुसनेर में यात्रा 18 दिसम्बर को साल्याखेड़ी एवं लोहारिया, 19 दिसम्बर को करकडिया एवं कंठालिया का खेड़ा, 20 एवं 21 दिसम्बर को नगर परिषद् सोयतकलां, विकास खण्ड नलखेड़ा में यात्रा 18 दिसम्बर को धरोला एवं देहरीगुर्जर, 19 एवं 20 दिसम्बर को नगर परिषद् नलखेड़ा का भ्रमण करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!