देशआगर मालवाखेल-संसारमध्यप्रदेश

आप युवा है आपको लगता है कि मुझमें यह प्रतिभा है… तो आईए इस मंच पर और अपनी प्रतिभा को निखारिए आपके लिए सुनहरा अवसर

राष्ट्रीय युवा उत्सव-2023 -जिला एवं संभाग स्तर पर युवा उत्सव का वर्चुअल आयोजन होगा, प्रतिभागी बनने हेतु अपने प्रदर्शन के वीडियो की सीडी 26 दिसम्बर तक खेल विभाग में जमा करवाएं

जनमत जागरण @ आगर-मालवा :: म.प्र. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव-2023 पुणे (महाराष्ट्र) में 12 से 16 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित किया जा रहा है। इस संदर्भ में भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर 8 विधायें यथा-लोकगीत,लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य,एकल लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। जिला एवं संभाग स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन वर्चुअल किया जावेगा एवं संभाग स्तर पर चयनित दल राज्य स्तर पर भौतिक रूप से अपनी प्रस्तुति देगा। वर्चुअल आयोजन में प्रतिभागी अपने प्रदर्शन का भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा का वीडियों बनाकर 26 दिसम्बर 2023 शाम, 05ः00 बजे तक विडियों की सीडी बनाकर कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। जिले में निवासरत् ऐसे प्रतिभागी जिनकी उम्र 15 वर्ष से 29 वर्ष के मध्य हो उम्र कम/अधिक होने पर प्रतियोगिता में भाग नही ले सकेगे, जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट कला प्रदर्शन के आधार पर किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के पवन उचाडिया (मोबा.88715-14715) रेमसिंह चौहान (मोबा.95846-65459), (सोनू पाटीदार 98274-14883) पर संपर्क कर सकते है। जिले के युवा अधिक-अधिक संख्या में जिला स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता करें।

 विकसित भारत संकल्प यात्रा 21 दिसम्बर को 05 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगी  :: विकसित भारत संकल्प यात्रा 21 दिसंबर का जिले की 05 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगी। यात्रा विकास खण्ड आगर की ग्राम पंचायत महुडिया,  विकास खण्ड बड़ौद की ग्राम पंचायत बराह एवं सुहागढ़ी, विकास खण्ड नलखेड़ा की ग्राम पंचायत बैरछाखेड़ी एवं ढाबला सोनगरा का भ्रमण करेगी।
•• मेरी कहानी-मेरी जुबानी :: प्रधानमंत्री आवास योजना से बनवारी गुर्जर का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा   आगर-मालवा, 20 दिसम्बर/ प्रधानमंत्री आवास योजना हम जैसे गरीबों लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है,  इस योजना से मेरा पक्का मकान का सपना पूरा हुआ है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूॅ, यह कहना कसाई देहरिया निवासी बनवारी गुर्जर का है। बनवार गुर्जर विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए प्रसन्न होकर कहते है कि पहले कच्चे आवास था, जिससे बारिश के समय छत टपकने के साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, पक्के आवास का सपना आर्थिक परेशानियों के चलते कभी पूरा नहीं हो पाने जैसा था, किन्तु प्रधानमंत्री जी की महत्ती योजना से यह सपना पूरा हो सका । जिसमें मैं अपने परिवार के साथ बिना किसी परेशानी के रह रहा हूं, इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद। 
•• महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 के तहत हुआ व्याख्यान •• - सुसनेर :: बुधवार को स्थानीय स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत 2047 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को सशक्त भारतीय, संपन्न एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था विषय पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर व्ही गुप्ता ने विभिन्न उदाहरणो के माध्यम से सारगर्भित जानकारी दी। रसायन शास्त्र की सहायक प्राध्यापक श्रीमती आरती नागर ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर तथा सुशासन एवं सुरक्षा तथा विश्व में भारत विषय पर डॉ.कमल जटिया ने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी। तत्पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों से माय भारत पोर्टल पर पंजीयन भी करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव, आदिश कुमार जैन, काशीराम प्रजापति राजकमल नर्गेश, मुकेश कुमार दांगी, डॉ.रेखा चंद्रपाल, सुश्री सीमा मुवेल, मनोज कुमार दुबे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!