कृषिआगर मालवाइंदौरदेशमध्यप्रदेश

भूमिपुत्रों के लिए वरदान है ड्रोन क्रांति- आगर जिले के किसान भी बन सकते हैं हाईटेक – कृषि ड्रोन बनेगा किसानों का साथी

" विकसित भारत संकल्प यात्रा " किसानों के समक्ष ड्रोन का प्रदर्शन , हाईटेक किसानों का बनेगा साथी ,हाईटेक किसान कई तरीके से ले सकते हैं ड्रोन तकनीकी का लाभ ,पैसे और समय दोनों की बचत आमदनी में होगी वृद्धि उठाए इस योजना का लाभ 

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो :: ड्रोन की सहायता से कृषि कार्य को और भी सरलता से कैसे किया जा सकता है। ड्रोन के माध्यम से फसलों पर कीटनाशकों का छिडक़ाव आसानी से किया जा सकता है, जो हानिकारक रसायनों से मानव संपर्क को भी सीमित करता है। कृषि ड्रोन इस कार्य को पारंपरिक तरीके की तुलना में बहुत तेजी और बेहतर तरीके से अंजाम दे सकता है। किसान यदि ड्रोन खरीदेगा तो सरकार अनुदान के साथ ही प्रशिक्षण प्रदान करेगी। उक्त बात मंगलवार को ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के दौरान ग्राम पंचायत जनाखेड़ी में कृषि विभाग द्वारा किसानों के समक्ष ड्रोन का प्रदर्शन कर यात्रा में पहूंचे अधिकारियों ने कही । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरप्रीत कौर, जनपद सीईओ मोहनलाल स्वर्णकर, नोडल अधिकारी जीवन राठौर, कृषि विभाग तकनीकी सहायक वेद प्रकाश सेन, पंचायत सरपंच नारायण सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कृषक उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मंगलवार को सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरप्रीत कौर व अन्य कृषि अधिकारी किसानों से चर्चा कर ते हुए
- हाईटेक किसानों का बनेगा साथी :: ड्रोन खेती के आधुनिक उपकरणों में से एक है, जिसके इस्तेमाल से किसानों को काफी मदद मिल सकती है। ड्रोन से बड़े क्षेत्रफल में महज कुछ मिनटों में कीटनाशक, खाद या दवाओं का छिड़काव किया जा सकता है। इससे न सिर्फ लागत में कमी आएगी, बल्कि समय की बचत भी होगी। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सही समय पर खेतों में कीट प्रबंधन किया जा सकेगा। केन्द्र सरकार भी कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, ताकि बेहतर उपज के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो । 
ड्रोन क्रांति के बारे में बता कर ड्रोन का प्रदर्शन करते हुए अधिकारी
हाईटेक किसान कई तरीके से ले सकते हैं ड्रोन तकनीकी का लाभ  :: आपको बता दें की पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और  ड्रोन तकनीकी के माध्यम से किसान हाईटेक हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केंद्र में मोदी सरकार भी अपने भूमि पुत्रों  को हाईटेक बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है उसी कड़ी में अब आगर जिला भी अछूता नहीं रहा है यहां भी ड्रोन के माध्यम से किसान खेती कैसे कर सकते हैं जिले के अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा में किसानों को बता रहे हैं । बेहतर फसल उत्पादन के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा सकता है। इससे सिंचाई योजना, फसल स्वास्थ्य की निगरानी, मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी, कीटनाशकों के छिड़काव आदि में मदद मिल सकती है ड्रोन के उपयोग से किसानों को उनकी फसलों के बारे में नियमित रूप से सटीक जानकारी मिल सकती है, जिससे उन्हें निर्णय लेने में आसानी हो सकती है। साथ ही, समय और संसाधन की बर्बादी को रोका जा सकता है ड्रोन के उपयोग से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों, संक्रमित क्षेत्रों, लंबी फसलों और बिजली लाइनों के नीचे कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकता है ।  ड्रोन सटीक डाटा प्रोसेसिंग के साथ सर्वेक्षण करता है, जिससे किसानों को तेजी से और सटीक निर्णय लेने में मदद मिलती है। ड्रोन द्वारा एकत्रित किए गए डाटा की मदद से समस्याग्रस्त क्षेत्रों, संक्रमित/अस्वस्थ फसलों, नमी के स्तर आदि पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है कृषि ड्रोन उर्वरक, पानी, बीज और कीटनाशकों जैसे सभी संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में सक्षम बनाता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!