देशआगर मालवामध्यप्रदेश

औद्योगिक मशीनों के द्वारा सिखाई जाएगी आधुनिक सिलाई ..आत्मनिर्भर है इसलिए सशक्त है आप प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

गारमेंट मेकिंग एंड मार्केटिंग सपोर्ट हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ ,

जनमत जागरण @ आगर-मालवा :: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के वित्तीय संयोजन एमपी कॉन द्वारा शुक्रवार को स्थानीय सहेली सामुदायिक परिसर में मध्य प्रदेश स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत गारमेंट मेकिंग एंड मार्केटिंग सपोर्ट ट्रेनिग प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ।

शुभारंभ CEO जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर,एन के सोनी डीडीएम नाबार्ड,संजय सक्सेना डी पी एम एनआरएलएम, राकेश चौहान एमपी कॉन ने किया ।  कार्यक्रम का प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद समूह की महिलाओं से  जिपं सीईओ और डीडीएम नाबार्ड ने रूबरू चर्चा कर समूह की गतिविधियों को जाना, साथ ही प्रशिक्षण से कौशल के बाद आत्मनिर्भरता हासिल कर आर्थिक उन्नति पाने की बाते कही। 

जानकारी देते हुए एमपी कॉन के डीपीसी राकेश चौहान ने बताया की 90 महिलाओं को औद्योगिक मशीनों के द्वारा आधुनिक सिलाई सिखाई जाएगी, साथ उन्हे प्रोडक्ट बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा । इस दौरान NRLM के भरत शोभाकर,लालबाबू गवली,हरिनारायण यादव,रुचि नायक,मास्टर ट्रेनर मोहसिन अंसारी, इमामी खान सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद थी।

•• शासकीय सेवकों ने ली सुशासन की शपथ

 :: कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को सुशासन की शपथ ली गई। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने संयुक्त कलेक्टर कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी,सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

•• विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोयल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

:: शुक्रवार को ग्राम पंचायत गोयल में विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विक्रमसिंह राणा, एसडीएम मिलिन्द ढ़ोके, सीईओ जनपद श्री वक्तारिया, जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने केन्द्र शासन की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को देकर पात्रता अनुसार लाभ लेने हेतु आव्हान् किया। साथ ही शासन की योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।

••विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शनिवार को 07 ग्राम पंचायतों मे शिविर आयोजित होगें  ::  विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 दिसंबर को जिले की 07 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगी। यात्रा विकास खण्ड आगर की ग्राम पंचायत  निपानिया बैजनाथ एवं नरवल ,विकास खण्ड बड़ौद की ग्राम पंचायत भीमाखेड़ी वं खेड़ानरेला, विकास खण्ड नलखेड़ा की ग्राम पंचायत भंडावद ,विकास खण्ड सुसनेर की ग्राम पंचायत दीवानखेड़ी एवं रावली का भ्रमण कर लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ से अवगत करवायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!