नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 22 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं वाहन जप्त (कुल कीमती पंद्रह लाख रुपये) थाना कानड़ पुलिस को मिली सफलता
जनमत जागरण @ कानड़/आगर मालवा :: मंगलवार को बाइक पर सवार होकर कंबल में लपेटकर दो युवकों को गांजा ले जा रहे थे मुखबिर की सूचना पर कानड़ पुलिस ने पकड़ा । थाना प्रभारी लक्षमण सिंह देवड़ा बताया कि मुखबीर की सूचना की तस्दीक करने फोर्स की मदद से कानड़ सारंगपुर रोड़, चोमा सामगीमाना के बीच मोड़ पर नाकाबंदी कर कार्यवाही करते हुए आरोपी राजमल बंजारा एवं अमरसिंह बंजारा के कब्जे से मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक MP44ZB6718 एवं अवैध मादक पदार्श गांजा जप्त किया कर आरोपियो को गिरफ्तार किया । बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार, अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

- ऐसे दबोचा शातिर तस्करों को – मंगलवार को थाना कानड़ पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि मोटर सायकल क्रमांक MP44ZB6718 से दो व्यक्ति मोहन बडौदिया तरफ से चोमा होते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा कम्बल में लपेट कर बेचने जा रहे है। तत्काल सूचना की तस्दीक हेतु कानड़ पुलिस टीम द्वारा कानड़ सारंगपुर रोड़, चोमा सामगीमाना के बीच मोड़ पर नाकाबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक MP44ZB6718 को रोका । मोटर सायकल पर बैठे दोनो व्यक्तियो को नीचे उतारकर नाम पता पूछते राजमल पिता कंवरलाल बंजारा उम्र 32 साल व अमरसिंह पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 48 साल निवासीगण ग्राम पिपलिया व्यास थाना नीमच सिटी का होना बताया । संदेहियों के पास कंबल की तलाशी ली गई तो कंबल में लपेटे एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी मिली, बोरी को खोलकर देखा तो उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा मिला । अवैध मादक पदार्थ गांजा विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर ही संपूर्ण कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही पर थाना कानड जिला आगर मालवा के अप.क्रं. 387/2023 धारा 8/20 एनडीपीएक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- इतना गांजा जप्त किया :: अवैध मादक पदार्थ गांजा 22 किलो ग्राम कीमती 14,30,000 /- रूपये । घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल कीमती 70,000 /- रूपये , ओप्पो एवं रियलमी कंपनी के दो मोबाईल फोन ,कुल जप्त सामान - 15,00,000 /- ( पंद्रह लाख रूपये) ,गिरफ्तार आरोपी - राजमल पिता कंवरलाल बंजारा उम्र 32 वर्ष एवं अमरसिंह पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 48 वर्ष निवासीगण ग्राम पिपलिया थाना नीमच सिटी जिला नीमच ।

सराहनीय भूमिका :: निरीक्षक लक्ष्मणसिंह देवडा, उनि आर एल आजाद (उनि जितेन्द्रसिंह चौहान – तकनीकी शाखा आगर) प्रआर, 145 ललित सारस्वत, प्रआर 167 हेमन्त शर्मा, आर. 186 विश्वनाथसिंह झाला, आर. 256 महेन्द्रसिह राजावत, आर. 299 लखन जामलिया, आर. 185 विजयसिंह दांगी, आर. 53 दीपक सिसोदिया, आर 169 रामचन्द दांगी, आर. 288 धर्मेन्द्रसिंह राजपूत, म.आर. 113 ज्योति बानिया, सैनिक 1028 कमल गुर्जर, सैनिक 1011 आशीष सरिया, सैनिक 1058 गोरीशंकर प्रजापति - पुलिस अधीक्षक आगर द्वारा टीम को उत्साहवर्धन हेतु उचित ईनाम देने की घोषणा की है ।



