IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
मध्यप्रदेशआगर मालवादेश

दो कारों की आमने-सामने भिंडत , सड़क किनारे खड़ा विकलांग भी आया चपेट में

तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद किया झालावाड़ रेफर
जनमत जागरण लाईव रिपोर्ट @ सोयतकलां से दीपक जाटव :: गुरुवार शाम 5:30 बजे इंदौर कोटा नेशनल हाईवे पर नगरीय सीमा में पुराने पेट्रोल पंप के सामने स्विफ्ट डिजायर व फॉर्च्यूनर कार की आमने-सामने भिंडत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कार आपस में टकराने के बाद स्विफ्ट डिजायर घूम गई। वही फॉर्च्यूनर कार नाले से नीचे लटक गई। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार दो व्यक्ति व सड़क किनारे खड़ा एक विकलांग युवक घायल हो गया।‌ हादसे कि सूचना मिलते ही पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची व‌ घायलों का 108 नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर झालावाड़ रेफर किये।

जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार RJ 26 CB 1124 में सवार होकर परिवार टोंक से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी उज्जैन महाकाल के दर्शन का लौट रहे फॉर्च्यूनर कार RJ 47 UB 3333 नगरीय क्षेत्र के पुराने पेट्रोल पंप के सामने आमने-सामने में टकरा गए।

हादसे में स्विफ्ट कार में सवार माधुरी पति महेंद्र उम्र 58 वर्ष निवासी टोंक व ड्राइवर राकेश पिता दुर्गालाल सेन उम्र 42 वर्ष निवासी टोंक दोनों घायल हो गए । वहीं सड़क किनारे तीन पहिया साइकिल पर सवार होकर खड़ा मांगीलाल पिता नानुराम प्रजापति उम्र 45 वर्ष निवासी सोयतकलां हादसे की चपेट से आ गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया । घायलों का नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर झालावाड़ रेफर किया।

बता दें कि इंदौर कोटा नेशनल हाईवे के निर्माण के नगरीय सीमा मे पुलिस थाने से लोहारिया जोड़ के बीच इसके पूर्व 3 ओर बडे हादसे घटित हो चुके हैं। जिनमें 10 व्यक्ति घायल हुए। हादसे की बढ़ती संख्या को देख नगरवासियों ने सर्विस रोड बनाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *