परिवहन विभाग द्वारा 32 बसों की फिटनेस एवं अन्य दस्तावेजों की जांच, 35 हजार रुपए से अधिक चालानी कार्यवाही
जिले के बस मालिकों को जिला परिवहन अधिकारी ने आगर में बैठक बुलाकर दिए निर्देश -सघन अभियान चलाकर यात्री व स्कूली बसों की फिटनेस चैक करें – सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कौर परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित
जनमत जागरण @ सोयतकलां/सुसनेर/आगर-मालवा गुना में हुए बस हादसे के बाद शुक्रवार को सोयतकलां, सुसनेर ,आगर मालवा सभी जगह स्कूली बसों, प्राइवेट बसों आदि की सघन जांच कर चलानी कार्यवाही की गई । नगर में परिवहन व पुलिस विभाग सक्रीय हुआ। विभाग ने पुलिस थाने के समीप शाम 5 बजे अनफिट व नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रही बसों की चेकिंग की। इसके पूर्व दोपहर 12 बजे सोयत थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड पुलिस बल के साथ बस स्टैंड पहुंचे । जहां थाना प्रभारी ने पिड़ावा चौराहे पर बसों के फिटनेस , लाइसेंस परमिट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की व नियम विरुद्ध चलने वाली बसों पर चालानी कार्रवाई की। पुलिस बल ने बस स्टैंड पर लगने वाले बार-बार जाम व नगरीय सीमा में बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पिड़ावा चौराहे से गगोलीया नाले तक सड़कों के दोनों ओर खड़े वाहनों व फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को हटाया व फुटपाथ पर दोबारा से अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानों को चेतावनी दी। पुलिस विभाग ने वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर ₹2500 का समन शुल्क वसूला तथा बस दो बसों के कागजातों में कमी पाए जाने पर पुलिस थाने में बसे खड़ी करवाई । परिवहन विभाग चोटी डोंगरगांव द्वारा निजी बसों के चालान बनाएं । शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा जिले में अभियान चलाकर जिले में यात्री बसों एवं अन्य वाहनों की फिटनेस, बीमा एवं अन्य दस्तावेजों एवं सुविधाओं की चैकिंग की जा रही है।

•••32 निजी बसों की जांच हुई 35 हजार से अधिक वसूली•••
- शुक्रवार को जिले में प्रवेश करने वाली 32 से अधिक बसों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, वाहनों में कमियां पाये जाने पर 24 हजार 500 सीएफ राशि एवं मोटरयान कर 11 हजार 200 कुल 35 हजार 700 रुपये वसूले गए। यह चैकिंग निरन्तर जारी रहेगी।
••• बस मालिकों की बैठक में डीटीओ ने दिए निर्देश•••

- सभी बसों की फिटनेस, इंश्योरेंस कम्पलीट रखें – डीटीओ श्रीमती गौड़
- बिना कमर्शियल लायसेंस के वाहन चालकों से वाहन संचालित नहीं करवाएं
- यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करें
जनमत जागरण @ आगर मालवा शुक्रवार को जिले में संचालित सभी बसों की फिटनेस एवं इंश्योरेंस कम्पलीटर रखें, अनफिट एवं बिना इंश्योरेंस के बसे संचालित नहीं करें, फिटनेस, बीमा एवं परमीट के दस्तावेज पूर्ण रखने के साथ ही उनकी एक-एक कॉपी बसों में रखी जाए, यह निर्देश जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती बरखा गौड ने शुक्रवार को जिले के बस मालिकों की जिला परिवहन कार्यालय में बैठक लेकर दिए। परिवहन अधिकारी श्रीमती गौड ने कहा कि वाहनों का संचालन कमर्शियल लायसेंस प्राप्त वाहन चालकों से ही करवाएं, बिना लायसेंस प्राप्त वाहन चालक से वाहन किसी भी स्थिति में नहीं चलवाएं। वाहन चैकिंग के दौरान नियम विरूद्ध वाहन संचालन होना पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बस मालिकों से कहा कि अपने कर्मचारियों को यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार रखने हेतु पाबंद करें, कर्मचारी किसी भी यात्री के साथ अभ्रद व्यवहार नहीं करें। बैठक में एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह एवं बस मालिक उपस्थित रहे।

- सघन अभियान चलाकर यात्री व स्कूली बसों की फिटनेस चैक करें – सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कौर परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित
- आगर-मालवा, शुक्रवार को जिले में सघन अभियान चलाकर यात्री एवं स्कूली बसों की फिटनेस एवं अन्य जांच की जाए, यह निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने शुक्रवार को परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर दिए। सीईओ श्रीमती कौर ने कहा कि जिले में कोई बस बगैर परमिट व बीमा के संचालित नहीं हो, इसके लिए यातायात एवं परिवहन विभाग अभियान चलाकर बसों की जांच करते हुए नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर कार्यवाही करें। सभी बसों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा हेतु फर्स्ट एड बॉक्स, व्यवस्थित दरवाजे एवं खिड़कियां अनिवार्य हो। स्कूली बसों की भी चैकिंग कर फिटनेस एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करवाएं। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी बर्खा गौड़, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह, यातायात प्रभारी जगदीश यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



