IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवादेशमध्यप्रदेश

बीती रात चोरों ने रेडीमेड दुकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, दूसरी और कपड़े की दुकान में लगी आग

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: नगर में बस स्टैंड के पिछे पुरानी नगर परिषद भवन में बने शॉपिंग कांप्लेक्स में रविवार सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक रेडीमेड कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लाखों रुपए के कपड़े चुरा ले गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

दुकानदार राजाराम पिता हीरालाल दांगी निवासी निशानियां ने जानकारी देते हुए बताया की लोहे के सरिए व राड से दुकान का शटर तोड़कर चोर अन्दर घुसे, चोर दुकान में रखे पैंट, शर्ट, टी-शर्ट , बेल्ट अन्य कपड़े चुरा ले गए । सोमवार सुबह पड़ोसी दुकानदार खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा देख मलिक को सूचना दी। थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों की घर पकड़ की जा रहीं हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिट एंड रन के विरोध में वाहनों का पहिये थमें , नारेबाजी कर नायब तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

नारेबाजी कर नायब तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

सोयतकलां केंद्र सरकार के हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में सोमवार को ड्राइवर अपने वाहनों को बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जिसके कारण बस, ऑटो , ट्रक सहित अन्य वाहनों के पहिए थम गए। नगर के बसस्टैंड से प्रतिदिन करीब 50 से अधिक बसों का संचालन होता है। लेकिन सोमवार को सभी वाहनों के पहिए थमे रहने के कारण यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। इस दौरान ड्राइवर बस स्टैंड से उपतहसील कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर उपतहसील कार्यालय पहुंचे। जहां ड्राइवरों ने नारेबाजी कर नायबतहसीलदार रामेश्वर दांगी को ज्ञापन सौंप कर कानून को वापस लेने या संशोधन करने की मांग की है। नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

कपड़ा दुकान में लगी आग

सोयतकलां रविवार को नगर के बम्बई बाजार में लगने वाली मणिभद्र वस्त्रालय पर अज्ञात कारणों के कारण आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।‌ समय रहते आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार रविवार प्रात 9 बजे बम्बई बाजार के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्होंने मणिभद्र वस्त्रालय के अन्दर से धुआं उड़ते देखा। दुकानदारों ने पास में जाकर देखा तो अन्दर आग लगी थी। आग ने भीषण रूप ले लिया था। आग पर आसपास के दुकानदारों की मदद से काबू पाया। मणिभद्र वस्त्रालय के प्रोपाइटर मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगजनी से दुकान में रखी साड़ी, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं आगजनी से करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रविवार प्रात 9 बजे बम्बई बाजार की वस्त्रालय कि दुकान में लगी आग बुझाते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!