ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत, टूटे नाले पर निकल रहे हैं सरिया पेट में घुसने से घटना स्थल पर ही ड्राइवर की मौत
जनमत जागरण @ सोयतकलां :: सोयतकलां से 3 किलोमीटर दूर ग्राम साल्याखेड़ी में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया । इंदौर से जयपुर जा रहा आईसर ट्रक पलटने से मौके पर ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही सोयतकलां पुलिस मौके पर पहुंची ।
साल्याखेड़ी में डेंजर जोन पर रात्रि 12 बजे इंदौर से जयपुर जा रहा आईसर संतुलन बिगड़ने से पलट गया । सूचना मिलने के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा ड्राइवर को बाहर निकल गया । आपको बता दें कि इंदौर से जयपुर जा रहा आईसर ट्रक इंदौर से प्लास्टिक के पाइप भरकर जयपुर जा रहा था जिसमें ड्राइवर चौथमल प्रजापत निवासी ग्राम रामनगर जयपुर की मौत हो गई । ड्राइवर को निजी वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयत ले जाया गया ।

– डेंजर जोन पर पूर्व में भी हो चुके हैं कई हादसे :: साल्याखेड़ी गांव में दोनों और उतार होना और अंधे मोड़ होने की वजह से यह स्थान पहले से ही डेंजर जोन घोषित है स्टेट हाईवे के समय भी इस डेंजर जोन पर कई हादसे हो चुके हैं इन हादसों में कई लोगों की जाने जा चुकी है और कहीं लोग घायल हो चुके हैं उसके बाद नेशनल हाईवे 552 जी द्वारा इस रोड को बनाया गया लेकिन नेशनल हाईवे बनने के बाद भी यहां पर हादसों का दौर जारी है यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है जिससे दुर्घटनाओं में लोगों की अकाल मौत हो रही है । ग्रामीणों का कहना है कि कई बार रोड निर्माण कंपनी को भी बताया गया कि यहां पर कई हादसे हो चुके हैं लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस बात को नहीं सुना और नजरअंदाज कर दिया।

- टूटे नाले से निकले सरिया के शरीर में घुसने से हुई ड्राइवर की मौत :: आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 552 GHV कंपनी के द्वारा निर्माण किया गया है अभी निर्माण चल ही रहा है की जगह-जगह कंपनी द्वारा बनाई गई नाले टूट चुके हैं उन नालों में जगह-जगह सरिया निकल रहे हैं कई बार ग्रामीण उन सरियों के कारण हादसे का शिकार हो रहे हैं । ग्रामीणों ने बुधवार रात 12:00 बजे आयशर ट्रक पलटने के बाद जब रोड के पास बने नाले पर गिरा तो वहां गिरने के बाद नाले पर टूटे नाले पर निकल रहे हैं सरिया उसके पेट में घुस गया जिसके कारण ट्रक ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों का कहना है कि अगर नाल सही होता और सरिया नहीं निकल रहा होता तो शायद ड्राइवर की मौत नहीं होती ।



