आस्थाआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

श्री रामकथा चरित्रों पर आधारित वनवासी लीला नाट्यों का मंचन

13 से 15 जनवरी तक नलखेड़ा में होगा ,‘भक्तिमती शबरी’ ‘निषादराज गुहृ’ और श्री हनुमान लीलाओं का होगा मंचन

जनमत जागरण @ आगर-मालवा :: अब समरसता का मंत्र जनहितैषी मोहन सरकार का तंत्र अब गांव गांव में रामकथा की लीलाओं का मंचन कर सामाजिक समरसता का अखग जगाएगा । मोहन सरकार एक आदेश जारी किया । जिसके तहत गांव में निषाद राज , शबरी मैया और हनुमान जी की लीलाओं का नाटकों के माध्यम से जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा मंचन कराकर सामाजिक समरसता का भाव पैदा करने के लिए गांव-गांव सरकार नाट्य मंचनों का आयोजन कर रही है , इसी कड़ी में आगर जिले में भी यह आयोजन होगा । जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा रामकथा चरित्रों पर तैयार वनवासी लीलाओं का मंचन 13 जनवरी से 15 जनवरी तक नलखेड़ा में किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत ‘भक्तिमती शबरी’ ‘निषादराज गुहृ’ और श्री हनुमान लीलाओं का मंचन किया जाएगा। नोडल अधिकारी नियुक्त कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने श्री रामकथा चरित्रों पर आधारित वनवासी लीला नाट्यों का मंचन कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुसनेर-नलखेड़ा मिलिन्द ढ़ोके को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जिला स्तरीय रोजगार मेला 12 जनवरी को            जनमत जागरण @ आगर-मालवा ::  जिला प्रशासन  के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी 2024 को आयोजित किया जा रहा है।  उक्त कार्यक्रम में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन, जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 12 जनवरी, 2024  को समय 11 बजे से 2.00  बजे  शासकीय नेहरु महाविद्यालय आगर मालवा में किया जा रहा है|            रोजगार मेले  में  शिव शक्ति बायो टेक इंदौर एलआईसी आगर,  प्रधान मंत्री कौशल केंद्र आगर, एमपीकान लिमि. भोपाल, नवभारत फर्टिलाइजर प्रा लि इंदौर, उस्रा फाउन्डेशन/ सासु मा ब्यूटी पार्लर आगर, राधिका ट्रेडर्स  आगर,    स्टार हेल्थ आगर,  आगर मालवा ओवरसिस प्रा. लिमि. आगर, रिलायंस जिओ आगर  चैतन्य माइक्रो फायनेंस इंदौर   नव शक्ति बायो क्राप इंदौर,  प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, नेट सर्फ़ कम्युनिकेशन आगर, सॉफ्ट टच क्लीनिंग सर्विस उज्जैन (फार्मा कंपनी)   आदि नियोजकों के उपस्थित रहने की सहमती प्राप्त हुई है उक्त नियोजको के द्वारा सोलर पेनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन (प्रशिक्षण हेतु) ट्रेनिंग, फील्ड ऑफिसर, ब्रांच मेनेजर, बीमा अभिकर्ता, प्लम्बर, सिक्युरिटी गार्ड टेलीकालर एवं  विभिन्न पद, सेल्स एक्जीक्यूटिव, ट्रेनिंग, ओउट्सोर्स हेतु कंप्यूटर ओपरेटर, ट्रेनिंग, मोबिलाईजर मार्केटिंग  प्रशिक्षण ,  मशीन ओपरेटर  , डेवलपमेंट मेनेजर,  आदि पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जावेंगा | मेले में न्यूनतम योग्यता  8th, 10th, 12th, आई टी आई पास, स्नातक स्नात्तकोत्तर, एम काम पास  आदि  योग्यताधारी आवेदक , उम्र 18 से 35 वर्ष तक के आवेदक भाग ले सकते है |   रोजगार / स्वरोजगार शिविर में जिले के युवाओ व महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर की प्राथमिकता होंगी | जिले के ऐसे बेरोजगार युवा/ महिलाएं  जो उपरोक्त सेक्टर में रोजगार/ स्वरोजगार/प्रशिक्षण  की तलाश  कर रहे है वे 12 जनवरी  2024 को समय 11 बजे से 2 बजे  तक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 01 फोटो आदि समस्त दस्तावेजो के साथ जिला स्तरीय रोजगार मेले में  रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है | साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओ  प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज, ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रिय शहरी आजीविका मिशन समूह, डॉ आंबेडकर स्वरोजगार योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, सावित्री बाई फुले स्व सहायता योजना,  प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं उद्यम क्रांति योजना से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते है | रोजगार मेले हेतु पंजीयन लिंक https://forms.gle/9GMgfHdQ22cqzSnD9 से कर सकते है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं में शत- प्रतिशत सेचूरेशन लाया जा रहा है                                            - कलेक्टर श्री सिंह...शासन की योजनाओ के लाभ से वंचित व्यक्ति लाभ जरूर लें...लाडली बहना राशि अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया ....हितलाभ का किया वितरण...भारत को वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया...पुरानी कृषि उपज मंडी आगर  में शिविर आयोजित 

जनमत जागरण @ आगर-मालवा जिले के ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही, जिन योजनाओं के लाभ से आप वंचित है, उसका लाभ जरूर ले, यह बात कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को पुरानी कृषि उपज मंडी आगर में यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए उपस्थित नागरिकों से कही। कलेक्टर ने कहा की यात्रा के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचूरेशन लाने का कार्य किया जा रहा है, विभागों द्वारा अपने से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु आवेदन भरे जा रहे हैं।

 शिविर में नागरिकों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संदेश का प्रसारण देखा गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के बाद जीवन में आए बदलाव एवं उन्नति के बारे में अपने अनुभव साझा किए। शिविर स्थल पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहनों के खाते में अंतरित मासिक किस्त के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी लाडली बहनों सहित उपस्थित सभी ने देखा और सुना।    

कलेक्टर ने अपने संबोधन में आगे कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, आप सभी अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवाये, यदि कोई बीमारी है, तो उसका ईलाज भी जिला अस्पताल में करवाये। उन्होंने विश्वकर्मा योजना की जानकारी देते हुए कार्यक्रम एवं शिल्पकारों से योजना अंतर्गत पंजीयन करवाकर लाभ लेने का आह्वान भी किया।

  शिविर को  मंचासीन जनप्रतिनिधि सर्वश्री कैलाश काका, अशोक प्रजापति, प्रकाश गवली, मनीष सोलंकी, हरीश श्रीवास्तव, अजय मारू बर्डिया, मनीष सोलंकी, जगदीश गवली ने सम्बोधित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शासन की योजनाओं का सभी पात्र व्यक्तियों से आगे आकर लाभ लेने का आव्हान् किया। साथ ही कहा कि आज 10 तारीख को लाडली बहना योजना की राशि भी महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री जी द्वारा अंतरित की गई, लाडली बहने अन्य योजनाओं का भी पात्रता अनुसार लाभ लेकर स्वयं को सशक्त बनाये।     
  सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में सभी विभाग के स्टाल लगे हैं, आप संबंधित स्टाल पर अधिकारियों से चर्चा कर यदि लाभ से वंचित है तो लाभ जरूर लें।  उपस्थित जनों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया गया तथा अतिथियों द्वारा शासन की योजनाओं में हितलाभ का वितरण किया गया ।इस अवसर पर एसडीएम आगर सत्येन्द्र बैरवा, एसडीएम सुसनेर  मीलिन्द ढोके, डिप्टी कलेक्टर मनीषा कौल, जनप्रतिनिधि गण, आम नागरिक एवं लाडली बहने उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!