देशआगर मालवामध्यप्रदेश

प्रशासन का रवैया सक्त- दूसरे दिन भी तोड़े पक्के मकान, अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर

स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने हेतु नगर परिषद ने करवाई थी मुनादी- कई स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिक्रमणकर्ताओं की हुई तीखी नोंक झोंक

जनमत जागरण @ नलखेड़ा से रवि कुमरावत :: गुरुवार को दूसरे दिन भी नलखेड़ा में अतिक्रमण की मुहिम जारी है दूसरे दिन भी प्रशासन का रवैया सकता रहा । प्रशासन का बुलडोजर पक्के मकान के ऊपर भी चला पक्के निर्माण को भी प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से जमीजोद कर दिया बुधवार से शुरू हुई अतिक्रमण मुहिम के तहत नगर के में में बाजार और मुख्य मार्गों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है ।

गुरुवार को भी नगर प्रशासन ने अपने दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी । आपको बता दे कि अतिक्रमण को लेकर के प्रशासन को समय-समय पर सूचित किया जाता रहा था उसी कड़ी में बुधवार को नगर के इतिहास में पहली बार प्रशासन के द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू की गई

जिसमें मार्ग में बाधक बन रहे अवैध रूप से लगाए गए टीन सेट एवं कच्चे निर्माण तोड़े गए। इस दौरान कही दुकानदारों द्वारा अपनी स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया गया तथा जिन अतिक्रमणकर्ताओं अतिक्रमण नही हटाया उसके लिए नगर में बुधवार को नगर परिषद राजस्व विभाग पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से अनुविभागीय अधिकारी मिलन्द ढोके ,तहसीलदार प्रीति भिंसे, नगर परिषद सी एम ओ देवेंद्र वत्स की अगुवाई में प्रातः 11 बजे से नगर के प्रवेश द्वार लखुंदर नदी के यहां से अतिक्रमण हटाओ मुहिम प्रारंभ की गई।

    मुहिम में नगर परिषद राजस्व विभाग पुलिस बल के साथ मार्ग में बाधक बन रहे दुकानों के बाहर लगे टिन सेट एवं लोगों द्वारा अवैध रूप से सड़क किनारे किये गया कच्चे व पक्के निर्माण कार्यों के साथ साथ सड़क किनारे अवैध रूप से रखी गई गुमटिया जो मार्ग में बाधक बन रही थी उन्हें भी हटाया गया। बुधवार को कई स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिक्रमणकर्ताओं तीखी नोंक झोंक भी हुई थी । सुबह से शाम तक निरन्तर चलती रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम नगर के प्रवेश द्वार लखुंदर नदी से अतिक्रमण हटाओ मुहिम सुबह 11 बजे शुरू हुई जो सरदार पटेल चौराहा, शिवजी चौराहा के यहाँ शाम 07 बजे तक मुहिम चलती रही।
- स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने हेतु नगर परिषद ने करवाई थी मुनादी स्थानीय नगर परिषद द्वारा 29 दिसंबर को अतिक्रमणकर्ताओं को अपना अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने के लिए नगर में मुनादी कराई गई थी लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमणकर्ताओ द्वारा स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण नही हटाया गया था इसके बाद नगर परिषद द्वारा बुधवार को प्रातः काल में चुने की लाइन ड़ालकर अतिक्रमण चिन्हित किया गया उसके बाद प्रातः11 बजे अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही।       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!