छात्र-छात्राओं ने जानें सड़क सुरक्षा के नियम , छात्रों से कहा दूसरों को भी करें जागरूक
नायरा कम्पनी द्वारा मनाया सेंट कबीर स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया एवम उनके उज्वल भविष्य की कामना
जनमत जागरण @ सोयतकलां :: आए दिन नगर और क्षेत्र में रोजाना कहीं ने कहीं दुर्घटनाएं हो रही है दुर्घटनाएं होने का कारण छोटी-मोटी गलतियां ही होती है । छात्र सड़क को पार करते समय सावधानियां बरतें अन्यथा हम भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं । उक्त बातें गुरुवार को सोयत पुलिस थाने उपनिरीक्षक रामचंद्र नागर ने छात्र-छात्राओं को अपने उद्बोधन में कहीं ।

गुरुवार को नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप सोयत फिलिंग स्टेशन द्वारा सेंट कबीर पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल मैं सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें सोयत पुलिस थाने से उपनिरीक्षक रामचंद्र नागर प्रधान आरक्षक तिर्लोक गोयल, सेंट कबीर पब्लिक स्कूल संचालक डॉक्टर अजीज खान नायरा एनर्जी की ओर से सेल्स ऑफिसर मनीष धाकड़ सोयत पेट्रोलियम से मैनेजर अब्दुल असीम अली उपस्थित रहे ।

– सड़क पार करते समय दाएं, बाएं देखें :: अतिथियों छात्र -छात्राओं को बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाए। ड्राईविंग के दौरान या सड़क पर चलने के समय मोबाइल फोन पर बात न करें। सड़क पार करते समय दाएं, बाएं देखें। इसके बाद जेब्रा क्रासिंग पर सड़क पार करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी ट्रैफिक रूल का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं की अधिकतर घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर सभी अतिथि द्वारा स्कूल छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलने के नियम एवं दिशा निर्देश से अवगत कराया गया एवं सोयत फिलिंग स्टेशन द्वारा स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया एवम उनके उज्वल भविष्य की कामना की है

सैकड़ो दुर्घटनाएं घट रही है नाबालिकों के वाहन चलाने के कारण :: आपको बता दें कि देशभर में सैकड़ो दुर्घटनाएं नाबालिकों के वाहन चलाने के कारण घट रही है । नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराया जाएगा। छात्र-छात्राएं खुद भी जागरूक हो अपने अभिभावकों को भी जागरूक करें और असमय काल के मुंह में जाने वाले लोगों की जिंदगी बचायें ।



