देशआगर मालवामध्यप्रदेशहम जनता के अहम मुद्दे

जनता से जुड़े अहम मुद्दे पीएम आवास योजना के घर से गरीब ‘बे घर’ .. साहब .. पीएम आवास के लिए भटकते गरीब

विकसित भारत संकल्प यात्रा भी गांव में आई लेकिन नहीं मिला मुझे फिर भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रधानमंत्री आवास के लिए 5 साल से भटक रहा बीपीएल कार्डधारक पात्र हितग्राही , बुधवार को तहसील कार्यालय में पुनः लगाई आवास के लिए अर्जी

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव में निकलने के बाद भी कुछ ऐसे भी पात्र गरीब भी बचे हैं, विकसित भारत यात्रा के दौरान भी हितग्राहियों ने कहा। कई बार पंचायत में जनसुनवाई में आवास के लिए गुहार लगाई लेकिन आज भी पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास के लिए भटक रहे हैं । ऐसे ही पात्र गरीब बीपीएल कार्ड धारी हितग्राही ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास के लिए तहसील कार्यालय सोयतकलां आवेदन पत्र देकर गुहार लगाते हुए तहसीलदार महोदय को आवेदन दिया आवेदन में लिखा कि साहब में गरीब हूं मुझे आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है आवास के लिए मैंने कई बार सबको आवेदन दिए लेकिन मेरी किसी ने नहीं सुनी । यह मामला है सुसनेर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वालीं ग्राम पंचायत कंठालिया का खेड़ा के रहने वाले लक्ष्मीनारायण राव का । हितग्राही का परिवार आज भी झोपड़ी में निवास करता है ।

  • जिले में संकल्प भारत विकसित यात्रा चल रही है इस दौरान कलेक्टर आगर ने बुधवार को कहा कि जिले के ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही, जिन योजनाओं के लाभ से आप वंचित है, उसका लाभ जरूर ले, यह बात कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को पुरानी कृषि उपज मंडी आगर में यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए उपस्थित नागरिकों से कही।
कंठालिया खेड़ा निवासी लक्ष्मी नारायण बीपीएल कार्डधारी पात्र हितग्राही अपनी झोपड़ी के सामने खड़ा
 -5 साल से प्रयासरत है हितग्राही आवास के लिए :: पंचायत से लेकर कलेक्टर तक दिया आवेदनलक्ष्मीनारायण राव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला कलेक्टर तक आवेदन दिये।  लेकिन अभी तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। लक्ष्मीनारायण राव परिवार का मुखिया होने के नाते मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के शुरू होते ही लक्ष्मीनारायण को पक्के आवास की उम्मीद जगी। इसी आशा को लेकर लक्ष्मीनारायण ने 5 साल पहले आवास के लिए आवेदन किया। जब कई सालों तक कोई भी कार्यवाही नही हुई तो उन्होंने फिर से बुधवार को उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी को आवेदन दिया। 
बुधवार को तहसील कार्यालय के सामने आवेदन देकर बाहर खड़ा पात्र हितग्राही लक्ष्मी नारायण

– लिस्ट में नाम आता है पर नहीं मिलता आवास लक्ष्मीनारायण का कहना है कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फॉर्म भरा है, लेकिन अब तक उसे कोई पैसा नहीं मिला है। जबकि लिस्ट मे नाम है। उसका कहना है कि अधिकारी आते हैं, और आश्वासन देखकर चले जाते हैं।

” लक्ष्मीनारायण का नाम आवास प्लस की सूची में 76 वे नम्बर पर है। टारगेट के अनुसार अभी तक गांव में 30 आवास बने हैं। शासन से जैसे ही हमें आगे दिशा निर्देश मिलते हैं वैसे ही लक्ष्मीनारायण को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा ” – रामचंद्र सचिव ग्राम पंचायत कंठालिया का खेड़ा

– लिस्ट में नाम आता है पर नहीं मिलता आवास लक्ष्मीनारायण का कहना है कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फॉर्म भरा है, लेकिन अब तक उसे कोई पैसा नहीं मिला है। जबकि लिस्ट मे नाम है। उसका कहना है कि अधिकारी आते हैं, और आश्वासन देखकर चले जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!