SUSNER : रेडियम पट्टी लगाने का अभियान -नगर परिषद ने चलाया पशुओं को दुर्घटना से बचाने के लिए
विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों की जिंदगी बदल रही है - कैलाश बजाज , सीएमओ ने पतंग दुकानों का किया निरीक्षण, चाइना डोर बेचने पर सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
जनमत जागरण @ सुसनेर :: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश एवं पालन मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुसनेर मिलिंद ढोके तथा तहसीलदार सुसनेर विजयकुमार सेनानी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन अनुसार सड़क पर घूमने वाले गोवंशो को दुर्घटना से बचाने के लिए गौवंशो के सिंगो पर रिफ्लेक्टर (रेडियम) लगाने का अभियान नगर परिषद सुसनेर द्वारा सीएमओ ओपी नागर के नेतृत्व में उज्जैन कोटा मार्ग पर स्थित रेस्ट हाउस एवं नगर के विभिन्न वार्डो में गुरुवार से चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओपी नागर, स्वच्छता प्रभारी अखलाक अहमद खान, सामुदायिक संगठक शहजादी खान, जगदीश परमार आदि ने अपने हाथो से गौ माता के सिंघो पर रेडियम लगाया। सीएमओ नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर रेडियम लगाने की प्रक्रिया सतत् जारी रहेगी। उक्त जानकारी स्वच्छता प्रभारी अखलाक अहमद खान द्वारा दी गई।

•• विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों की जिंदगी बदल रही है – कैलाश बजाज

जनमत जागरण @ सुसनेर :: विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत सुसनेर की समीपस्थ ग्राम पंचायत आकली का भ्रमण किया गया। गांव में पहुंचने पर यात्रा का ग्रामीणों ने कार्यक्रम आयोजित कर आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाशनारायण बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्यारंटी वाली विकसित भारत यात्रा आज आम लोगो की जिंदगी में बदलाव ला रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री मोदीजी ने जो अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया उनका लाभ आपको आपके गांव में देने के लिए इस ग्यारंटी वाली यात्रा को शुरू किया। इसमे आप लोगो को अवश्य लाभ उठाना चाहिए। शिविर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर ईलाज किया गया। वही खाद्य विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास, बैंक, जल जीवन मिशन, आजीविका मिशन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की अनेक विभागीय योजनाओं और कार्यक्रम की जानकारी भी दी तथा यात्रा के उद्देश्य से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम सूर्यवंशी ने किया एवं आभार नोडल अधिकारी राम मालवीय ने माना। अतिथियों का स्वागत सरपंच श्याम सिंह एवं पंचायत सचिव राणा चंद्रभानसिंह ने किया। कार्यक्रम में ग्राम की स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। शिविर में विशेष अतिथि के रूप में शक्तिकेन्द्र प्रभारी एवं भाजपा नेता अशोक जैन अटल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणसिंह कड़िया, कल्याणसिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच दरबारसिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
•• सीएमओ ने पतंग दुकानों का किया निरीक्षण, चाइना डोर बेचने पर सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी

जनमत जागरण सुसनेर :: मकर सक्रांति का पर्व नजदीक होने एवं चाइना डोर के कारण आये दिन हो रही जानलेवा दुर्घटनाओं के मद्देनजर गुरुवार को दोपहर में नगर परिषद सीएमओ ओपी नागर ने नगर की पतंग डोर विक्रेताओं की दुकानों का निरक्षण किया एवं चाइना डोर की चेकिंग की। सीएमओ नागर ने पतंग विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि चाइना डोर के विक्रय पर प्रशासन की ओर से पूर्ण प्रतिबंध है। अगर कोई पतंग विक्रेता दुकानदार चाइना डोर बेचते हुए पाए जाएगा तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद इंजीनियर सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।
•• विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया ग्रामीण स्कूल का निरीक्षण

जनमत जागरण @ सुसनेर :: गुरुवार को विकासखंड सुसनेर के समीपस्थ एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया का विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी द्वारा आकस्मिक निरक्षण किया गया। जिसमे अधिकारी द्वारा सूर्य नमस्कार की तैयारीओ, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित दिशा निर्देश शिक्षको को दिए गए। इस अवसर पर शिक्षक भेरूलाल ओसारा से बच्चो की गणित विषय संबंधित सरलतम उपाय पर चर्चा की गई। जिससे बच्चो का गणित के प्रति रुचि कर बन सके। इस दौरान शाला के शिक्षक भूपेंद्रसिंह झाला, कैलाशचंद दांगी, त्रिलोकचंद पाटीदार, निर्मला जैन सहित अतिथि शिक्षक विनोद कारपेंटर के साथ 148 में से 112 बच्चे उपस्थित पाए गए।



