जनमत जागरण @ सोयतकलां :: शनिवार को प्रातः नगर के वार्ड 1 निशानियां (सोयतकलां) में बालाजी मंदिर के समीप बने कुएं में प्रेमसिंह पिता मानसिंह सोनगरा उम्र 45 वर्ष निवासी निशानियां की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड एएसआई के आर धाकड़ के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे व लाश का पंचनामा तैयारकर कुएं से बाहर निकाला व लाश क़ो पोस्टमार्टम के लिए नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।

थानाप्रभारी यशवंतराव गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक रात करीब 11 बजे घर से निकला था इसके बाद घर नहीं पहुंचा परिजनों ने खोजबीन की तो युवक की लाश आज सुबह गांव के ही कुएं में तैरती मिली। पुलिस ने लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनों को सुपुर्द कर दि हे। मामले की जांच की जा रही है।

रवींद्रनाथ टैगोर पब्लिक हाई स्कूल में विवेकानंद जयंती मनाई
जनमत जागरण @ सोयतकलां :: रविंद्रनाथ टैगोर पब्लिक हाई स्कूल व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोयत कलां में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस, युवा दिवस के उपलक्ष्य में सूर्य नमस्कार करवाया गया सूर्य नमस्कार विद्यालय के विद्यार्थियों एवम शिक्षक ,शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया रविन्द्र नाथ टैगोर विघालय के कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक राधेश्याम राठौर और बजरंग राठौर ने की तथा बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की

स्वच्छता में परिषद को मिलो मिला 275 वां स्थान
जनमत जागरण @ सोयतकलां नगर परिषदों में साफ-सफाई की स्थिति परखने के लिए हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कर रैंकिंग जारी की जाती है। सोयत नगर परिषद को इस बार जोन में 154 वां स्थान मिला है। प्रदेश स्तर पर 275वां स्थान है। साफ-सफाई की स्थिति परखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। इसके लिए दिल्ली की टीम सार्वजनिक शौचालय की स्थिति देखने के साथ ही लोगों से फीडबैक लेती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती
है।



