मध्यप्रदेशआगर मालवाइनोवेशन एण्ड यूखेल-संसारदेश

बाल मेले में बच्चों ने बनाया राम मंदिर का मॉडल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किये दर्शन, वाह क्या स्वाद है .. बाल मेले में छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए व्यंजनों का अतिथियों ने उठाया लुत्फ

मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक- जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर ने कहा ,एक दिवसीय आनंद बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी क्या हुआ समापन

जनमत जागरण @ सोयतकलां

बाल मेले का आनंद उठाते हुए अतिथि ,छात्र छात्राएं व अभिभावक कहते दिख रहे थे .. वाह क्या स्वाद है …। अवसर था कालिदास स्कूल में बाल मेले का । शनिवार को मातृछाया शिक्षण समिति द्वारा संचालित नगर की शैक्षणिक संस्था कालिदास विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में आनंद बाल मेले का आयोजन हुआ इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें लगाकर अपनी प्रतिभाओं को निखारते हुए रोजगार उन्मुखी प्रदर्शन किया ।

इसी प्रकार छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी व एग्रीकल्चर प्रदर्शनी लगाई । प्रदर्शनी में प्राचीन सनातन खेती से लेकर आधुनिक खेती तक के सभी यंत्रों का प्रदर्शन कर प्रतिभाओं को निखारा । विद्यालय के संचालक भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने बताया कि 8 दिन से स्कूल स्टाफ के निर्देशन में छात्र-छात्राएं सभी प्रकार की प्रदर्शनी लगाने के लिए मेहनत कर रहे थे । मेले में अतिथि के रूप में आगर मालवा के जिलाधीश राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक म विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे ।

प्रदर्शनी का अवलोकन करके बच्चों की मेहनत को सराहा

मंचासीन अतिथि द्वय के साथ संस्था के श्री सुरेश राठौर एवं भारत सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलांजना राठौर उपस्थित थी । संस्था के श्री भारत सिंह चौहान द्वारा अतिथि जनों का तिलक कर पुष्पमालाए पहनाकर स्वागत किया गया । अतिथि जनों के सम्मान के के पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा राम आएंगे गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई । इसके पूर्व विद्यालय में आयोजित आनंद बाल मेले का शुभारंभ संस्था संचालक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर की उपस्थिति में भारत सिंह चौहान द्वारा फिता काट कर किया गया । इस अवसर पर सीताराम राठौर रिटायर्ड अध्यापक एवं विद्यालय की प्राचार्य नीलांजना राठौर के साथ विद्यालय स्टाफ उपस्थित था । प्रारंभ में अतिथि जनों का स्वागत राजेश अजनबी द्वारा किया गया ।अतिथियों द्वारा आनंद बाल मेले मैं बच्चों द्वारा लगाई गई विभिन्न व्यंजनों की स्टाल एवं विज्ञान व कला प्रदर्शनी का अवलोकन करके बच्चों की मेहनत को सराहा गया । इस अवसर पर  अतिथिजनों को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका सिद्धार्थ का नवीनतम अंक पवन पाटीदार आदि के द्वारा भेंट किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरीश पाटीदार ने किया तथा आभार अर्जुन शर्मा ने व्यक्त किया । 

– भारतीय संस्कृति का हिस्सा है मेला

     भारतीय संस्कृति का हिस्सा है मेला मेला हमारी संस्कृति व समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम होता है धीरे-धीरे यह संस्कृति विलुप्त होती जा रही है विद्यालय में बाल मेले के आयोजनो से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए   ...उक्त बात शनिवार को कालिदास स्कूल में आयोजित बाल मेले शुभारंभ अवसर पर  अतिथियों  ने कही । शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने कहां की बच्चों में स्वरोजगार की प्रेरणा मिलती है मेला शुभारंभ अवसर पर भारत सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने बाल मेले का शुभारंभ किया । इस अवसर पर अतिथियों ने भी उद्बोधन  में कहां की बच्चों में स्वरोजगार की प्रेरणा मिलती है ।

– मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक- जिला अध्यक्ष चिंतामणि राठौर ने कहा

      मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। यह बात शनिवार को कालिदास विद्या निकेतन में आयोजित  एक दिवसीय बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर कालिदास विद्या निकेतन के संचालक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर ने कही ।   

- फिता काटकर किया शुभारंभ

    बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भारत सिंह चौहान  भाजपा कार्यकर्ता ने  फिता काटकर शुभारंभ किया । शुभारंभ के अवसर पर समिति के पेंशनर शिक्षक सीताराम राठौर , अर्पित राठौर पत्रकार राजेश अजनबी, स्कूल प्राचार्य निलांजना राठौर विद्यालय स्टाफ और अन्य अतिथि उपस्थित थे । इस अवसर पर भारत सिंह चौहान ने कहा कि बढ़ती मोबाइल संस्कृति के कारण हमारी प्राचीन विरासत मेले अपना सांस्कृतिक स्वरूप खोते जा रहे हैं। उन्होंने मेलों की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का आह्वान किया।  मेले के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्राचार्य नीलांजना राठौर ने समस्त स्टाफ ओर बधाई दी।

– विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट

बच्चों द्वारा मेले में लगाए गए व्यंजनों के विभिन्न स्टालों के साथ ही विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी मैं प्रदर्शित किए गए विभिन्न मॉडल जिनमें में राम मंदिर एवं नवीन संसद भवन सबके आकर्षण का केंद्र रहे । स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को प्रकट किया ।मेले में लगी विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी ने‌ सबका मन मोह लिया ।|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!