मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

नलखेड़ा ABVP : सजा दो घर गुलशन सा मेरे घर राम आयें है – हुनर बाज के कार्यक्रम में दिखा अयोध्या का माहौल

अ.भा.वि.प.के द्वारा हुनर बाज कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया आयोजित

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

नगर में स्थित चौक बाजार में राष्ट्रीय कला मंच के बैनर तले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नलखेड़ा के द्वारा हुनर बाज के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत के सह मंत्री अर्जुन यादव जिला संयोजक अमन बोडाना ,नगर मंत्री हुसैन दरबार जिला कला मंच प्रमुख मनीष चौबे के द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर के स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई वहीं छात्रों के द्वारा भगवान श्री राम लक्ष्मण और हनुमान का वेश बनाकर आकर्षक प्रस्तुति दी गई ।

जिससे कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों का मन अपनी और आकर्षित कर लिया इस दौरान इस प्रकार का दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था मानो पूरा नगर अयोध्या में हो गया हो। कार्यक्रम का संचालन मुकेश शर्मा के द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री हुसैन दरबार के द्वारा किया गया।

जनमत जागरण @ नलखेड़ा :: नगर में स्थित चौक बाजार में राष्ट्रीय कला मंच के बैनर तले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नलखेड़ा के द्वारा हुनर बाज के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत के सह मंत्री अर्जुन यादव जिला संयोजक अमन बोडाना ,नगर मंत्री हुसैन दरबार जिला कला मंच प्रमुख मनीष चौबे के द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर के स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई वहीं छात्रों के द्वारा भगवान श्री राम लक्ष्मण और हनुमान का वेश बनाकर आकर्षक प्रस्तुति दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!