IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आस्थाआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

धार जिला -नगरी केंद्रो पर खुलेंगे बाल संस्कार

सेवा भारती की जिला बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारिणी गठीत

जनमत जागरण @ धार :: जिला सेवा भारती समिति की जिला बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह-संघचालक भूपेंद्र कसेरा की अध्यक्षता मे वाकणकर भवन धानमंडी धार मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । बैठक मे सर्व प्रथम पूर्व मे किये गये कार्यो का वाचन किया गया व आगामी कार्य योजना जैसे जिले के 8 नगरीय केन्द्रों पर बाल संस्कार व कम्प्यूटर केन्द्र शुरू करने, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन के कार्यो मे विस्तार को लेकर चर्चा की गई ।

बैठक मे वर्ष 2022-23 के आय-व्यय व वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट का अनुमोदन कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारणी इस प्रकार है । अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव वैभव निगम, सह-सचिव विक्रम चोयेल, उपाध्यक्ष श्रीमति चेतना राठौर, राजेन्द्र धोसी, कोषाध्यक्ष प्रमोद केडीया, सह-कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम काले सदस्य श्रीमति नीता जी जैन (राका), शैलेन्द्र टेभंरे (पीथमपुर), लक्ष्मण डामेचा (राजगढ), लक्ष्मण सोलंकी (सरदारपुर), संजय अग्रवाल (धार), संजीव अग्रवाल (बदनावर), देवेन्द्र पाटीदार (कुक्षी), प्रवीण व्होरा (मनावर), बैठक मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अंकित गजकेश्वर, धार जिला सेवा प्रमुख रितेश जी अग्रवाल उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन धार विभाग सेवा विभाग प्रमुख लक्ष्मण सोलंकी ने किया व उपस्थित सभी सदस्यो का आभार अनिल जैन ने माना ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *