आस्थाआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

ग्राम पूरा साहब नगर में निकाली भव्य कलश यात्रा

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीपोत्सव मनाने का दिया संदेश

जनमत जागरण @ आगर मालवा : : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में राम भक्तों का आमंत्रित करने हेतु भेजे गए अक्षत कलश को लेकर रविवार को ग्राम पुरासहब नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के माध्यम से ग्रामीण जनों को 22 जनवरी को दीपोत्सव मानने एवं घर-घर दीप जलाने का संदेश दिया।

अक्षत कलश यात्रा हनुमान मंदिर प्रांगण से विशेष कलश का पूजन उपरांत शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों की अगवानी में कलश यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया, जिसमें सभी युवा धर्म ध्वजा अपने हाथों में लेकर, जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चले, जिससे गांव जयश्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ।

महिलाएं सिर पर कलश उठाकर रामभक्ति गीतों पर नाचते गाते हुई चली। यात्रा मार्ग पर रामभक्तों पर ग्रामीणजनों द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा जगह-जगह अक्षत कलश का पूजन किया गया। यात्रा में सरपंच प्रतिनिधि कैलाश मालवीय वरिष्ठ, गांव के वरिष्ठ नागरिक बाबूलाल जोशी, मदन लाल मालवीय, संतोष जोशी, बद्रीलाल मुछाल, रामभक्त राकेश जोशी व बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति व वृद्धजन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!