आस्थाआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

NALKHEDA- मां बगलामुखी मंदिर प्रबंधन समिति व्यवस्थाओं से संबंधित निर्णय लेने से पहले ब्राह्मण समिति को करवायें अवगत

  • प्रशासक को दिया ब्राह्मणों की समिति द्वारा हवन पूजन में कार्यरत विप्रजनों की व्यवस्था में सुधार के लिए दिया ज्ञापन

जनमत जागरण @ नलखेड़ा – नगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां पीतांबरा बगलामुखी मंदिर के पंडितों के द्वारा मंदिर में चल रही अनियमितताओं को लेकर तहसीलदार नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया । पूजन हवन में कार्यरत विप्रजनों को हो रही अव्यवस्थाओं के चलते विभिन्न समस्याओं को सुधारने का ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मण समिति ने मंदिर प्रबंधन समिति को बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति किसी भी प्रकार का कोई निर्णय ले तो उसके पूर्ण ब्रह्ममण समिति को अवगत करावे । ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मण समिति द्वारा विभिन्न प्रकार की मांगे की गई ।

  • ज्ञापन के माध्यम से कि इन व्यवस्था में सुधार मांग
  • मंदिर के पिछे स्थित यज्ञ शाला परिसर छोटा तथा उंचाई कम होने हो हवन के समय होने वाला धुँआ बाहर पर्याप्त मात्रा में बाहर नही निकल पाता है जिसके लिये यज्ञशाला की उचाई तथा इसका विस्तरीकरण करके इसमें उच्च तकनिकी वाले एक्साइट लागए जाए ।
  • ब्राह्मणों पंडीत जन के लिये मंदिर परीसर के बाहर ही नजदीक एक सुलभ शौचालय तथा पेयजल की व्यवस्था की जाए ।
  • मंदिर में हवन पूजन नित्य होते है जिसके लिये सामग्री की आवश्यकता होती है इसके लिये सामान पेटी को विधीवत एंव नजदीक आवश्यकता वाले स्थान पर रखवाया जाए
  • यदि मंदिर में किसी प्रकार का निर्णय प्रबंध समिति के द्वारा लिया जाता है तो कृपया एक बार ब्राह्मण समिति को अवगत करवाया जाए
  • इन्हीं बिंदुओं को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपा गया।

अतिथि शिक्षक संघ के द्वारा की गई बैठक आयोजित

 जनमत जागरण @ नलखेड़ा  :: नगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी प्रांगण में अतिथि शिक्षक संघ के द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें अतिथि संघ के द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा दिए गए वचनों को पूर्ण करने हेतु सामूहिक अवकाश व सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है । जिसको लेकर चर्चा की गई तथा निर्णय लिया गया कि सामूहिक अवकाश व सुंदरकांड दिनांक 24 जनवरी 2024 को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं सरकार द्वारा अतिथि शिक्षक हित में नीति लागू करने हेतु सरकार को चुनाव चेतावनी व आगामी रणनीति तय की जाएगी बैठक में बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे, उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!