बकायादारों से परेशान नगर परिषद् : सार्वजनिक चौराहा लगाई जावेगी बकायादार की सूची
नगर परिषद ने बकाया वसूली के लिए लगाया केम्प ,नगर परिषद सुसनेर की आर्थिक हालात शासन के द्वारा चुंगी राशि कम करने एवं खर्चो में बढ़ोतरी के चलते इन दिनों चल रही है आर्थिक स्थिति खराब
जनमत जागरण @ सुसनेर :: नगर परिषद सुसनेर की आर्थिक हालात शासन के द्वारा चुंगी राशि कम करने एवं खर्चो में बढ़ोतरी के चलते इन दिनों खराब है। मध्यप्रदेश सरकार के आचार संहिता के खत्म होने एवं नई सरकार एवं नए मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार से अभी वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही निकायों की राशि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। ऐसे में अपनी आर्थिक स्थित सुधारने के लिए नगर परिषद सीएमओ ओपी नागर के द्वारा निकाय के विभिन्न मद के करो की वसूली के लिए कर्मचारियों को निर्देश देकर वसूली अभियान विभिन्न वार्डो में शिविर लगाकर बकाया वसूली के निर्देश दिए। जिस पर परिषद के राजस्व एवं जलकर सहित दुकानों के किराया एवं वसूली के लिए सीएमओ ओपी नागर के मार्गदर्शन में शनिवार से वसूली अभियान चलाया गया। जिसके तहत नगर के वार्ड क्रमांक 11 में श्रीराम होंडा शोरूम के पास वसूली शिविर आयोजित किया गया तथा साथ ही नगर परिषद सुसनेर सीमा क्षेत्र के सभी करदाताओं एवं नगर परिषद सुसनेर के स्वामित्व की दुकानों की दुकान किराया राशि जमा करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओ पी नागर द्वारा अपील की गई।

सार्वजनिक चौराहा लगाई जावेगी बकायादार की सूची
सीएमओ नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि निकाय की बकाया वसूली के लिए सभी बकायादारो को सूचना दी गयी एवं निर्धारित समय अवधि के पूर्व बकाया राशि जमा करें तथा होने वाली असुविधा से बचने का आग्रह किया गया है। अगर उसके बावजूद बकायादार निकाय की राशि जमा नही करते है तो निकाय की दुकानो के बकाया किराया एवं बड़े बकाया दारों की सूची तैयार की जाकर सार्वजनिक चौराहा लगाई जावेगी। अगर उसके बावजूद भी बकाया राशि जमा नही की जाती है तो निकाय की बकाया राशि वाली दुकानों पर ताले लगाए जाएंगे एवं वसूली के लिए सख्त कार्यवाही की जाएगी। स्मरण रहे कि नगर परिषद सीएमओ द्वारा निकाय के खर्चो में कमी लाने के चलते 27 अतिरिक्त दैनिक वेतन पर मस्टर के कर्मचारियों को भी हटाया गया था।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज निकलने वाली शोभायात्रा होने के लिए नगरवासियों से किया हाथ जोड़कर आग्रह

जनमत जागरण @ सुसनेर :: अयोध्या में कल होने भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज नगर में स्थानीय सोयत रोड़ पर पुलिस थाना परिसर में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा भगवान राम के भक्तों एवं सर्व हिन्दू समाज के द्वारा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई शाम 4 बजे श्रीराम मंदिर धर्मशाला प्राँगण में पहुचेगी जहां भगवान श्रीराम दरबार की महाआरती की जाएगी जिसके पश्चात महाआरती आयोजित की गई है। इस शोभायात्रा में समस्त नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीणजनों के सम्मलित होने का आग्रह शनिवार को दोपहर 2 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं विहिप तथा बजरंगदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर ई रिक्शा में एलाउंड के माध्यम से एवं सभी लोगो के द्वारा हाथ जोड़कर पूरे नगर में जनसम्पर्क के माध्यम आग्रह किया गया है।
भाजपा मंडल ने चलाया मन्दिरो की सफाई का अभियान

जनमत जागरण @ सुसनेर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसको लेकर पूरा देश रामभक्ति में डूबा हुआ है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के केंद्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय कंठाल नदी किनारे स्थित क्षेत्र प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के मुख्य आतिथ्य में सफाई अभियान चलाया गया। जिसके तहत पूरे मन्दिर की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वरसिंह कांवल एवं अर्जुन जादमे सहित भाजपा मंडल सुसनेर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



