नगर के विद्यार्थियों के ‘राम’ : श्रृद्धा व आस्था से प्रभु के भक्तों ने निकाली वाहन रैली
नगर में सुबह-शाम निकल रही श्रीराम फेरियां झूम रहे हैं भक्त नगर में दर्जनों श्रीराम फेरियां निकल रही है अलग-अलग स्थान से
जनमत जागरण @ सोयतकलां :: 22 जनवरी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ पल समीप आता जा रहा है वैसे-वैसे नगर में भी भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है । नगर में ही प्रभात और सायं काल में संकीर्तन फेरिया निकल जा रही है ।

बड़ी संख्या में नगर में महिला पुरुष बच्चे युवक युवतियों सहित वरिष्ठ जन सम्मिलित हो रहे हैं श्री राम का गुणगान करते हुए अलग-अलग बस्तियां से श्रीराम संकीर्तन यात्रा निकाली जा रही है । नगर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजनों का दौर शुरू हो चुका है । शनिवार को भी नगर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन नगरवासियों स्कूली बच्चों आदि द्वारा किए गए ।

••• मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रभु का स्मरण ::
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह को लेकर एक से बढ़कर एक आयोजन नगर में हो रहे हैं नगर में संचालित महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर प्रभु राम का स्मरण किया गया । इसी के उपलक्ष में विद्यालय प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह खंडारे ने श्री राम जन्मभूमि पर अपने विचार व्यक्त किया है कि किस तरह से श्री राम मंदिर भूमि के लिए अनेकों प्रकार के युद्ध हुए 500 वर्ष के बाद रामलाल अपने भव्य मंदिर में जाएंगे इसीलिए हम सबको मिलकर 22 जनवरी को एक बार और दिवाली माननी है ।
••• नगर में सुबह-शाम निकल रही श्रीराम फेरियां झूम रहे हैं भक्त नगर में दर्जनों श्रीराम फेरियां निकल रही है अलग-अलग स्थान से

22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर में विशेष उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। राम भक्तों द्वारा नगर को राम मय बना दिया गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के फोटो युक्त छोटे से लेकर बड़े-बड़े ध्वज नगर व दुकानों पर लहराते हुए नजर आ रहे हैं। चौक चौराहे व बाजार भगवा कलर के ध्वज व लग्गियों से पटा हुआ नजर आ रहा है। मंदिरों व धार्मिक स्थानो पर रंगाई पुताई के साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। कुशवाह समाजजनो सहित राम भक्तों द्वारा नगर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से बावड़ी के मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर तक राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी जैसे भजनों की धुन पर प्रभात फेरी निकाली जा रही है। पूरे नगर में 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार किया गया जा रहा है। पूरे नगर में अयोध्या धाम जैसा माहौल भक्तों द्वारा बनाया गया है सुबह से लेकर शाम तक पूरे नगर में धार्मिक आस्था से भरा वातावरण बन चुका है । नगर में दर्जनों स्थानों से श्रीराम फेरियां निकल जा रही है ।
••• निकाली वाहनों की रैली

प्रभु का स्मरण कभी भी किसी भी समय लिया जा सकता है तो प्रभु का काम भी किसी भी प्रकार से हम कर सकते हैं । नगर में ऐसी ही आस्था और श्रद्धा के साथ टेंपो यूनियन के द्वारा भी नगर में वाहन रैली निकालकर भक्ति और भावना वातावरण निर्मित किया ।

शनिवार को नगर मे पुलिस थाने के समीप पंचमुखी बालाजी मंदिर से लाखाबीर बालाजी मंदिर तक भगवा लोडिंग वाहन रैली निकाली। जिसमें दो दर्जन से अधिक इलेक्ट्रॉनिक व चार पहिया लोडिंग वाहन शामिल हूंए। रैली का जगह-जगह नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शनिवार शाम को मेडतवाल समाज द्वारा नगर में श्रीराम फेरी निकल गई श्री राम फेरी में नगर में श्री राम के भजन गाते हुए झूमते नाचते महिला पुरुष निकले ।



