IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आस्थाउत्तरप्रदेशदेश

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर अयोध्या : श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व ट्रस्ट ने जारी की रंग-बिरंगे फूलों से सजी गर्भग्रह की आकर्षक तस्वीर

जनमत जागरण @ अलौकिक अयोध्या ::

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर अयोध्या : श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व ट्रस्ट ने जारी की रंग-बिरंगे फूलों से सजी गर्भग्रह की आकर्षक तस्वीर । लगभग 500 सालों के बाद राम मंदिर में रामलला विराजेंगे. अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं और अब राम मंदिर की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है.

राम मंदिर की तस्वीर बेहद ही खूबसूरत है. जिसको देखने के बाद श्रद्धालुओं का दिल खुश हो गया है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है. फूलों से लदे राम मंदिर की रंगत देखते ही बन रही है.

बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है, जिसमें बेहद ही कम समय बाकी है. इससे पहले अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.

मंदिर के साथ शहर के कोने-कोने को सजाया जा रहा है. राम नगरी के सड़कों पर राम नाम के झंडे लगाए जा रहे हैं.

प्राण प्रतिष्ठा से पहले रंग-बिरंगे फूलों से सजा राम मंदिर, देखें आकर्षक तस्वीरें

तस्वीर में देखा जा सकता है कि राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है

. फूलों से लदे राम मंदिर की रंगत देखते ही बन रही है

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की भव्यता दिखाई दे रही है

फूलों से सजा हुआ मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है.

मंदिर का एक-एक कोना फूलों से सजाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *